फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The student himself created the story of his kidnapping

छात्र ने खुद रच डाली अपने अपहरण की कहानी

Fri, 24 Dec 2021 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
The student himself created the story of his kidnapping
गौरीगंज (अमेठी)। शहर स्थित नवोदय विद्यालय से गुरुवार रात कक्षा छह का छात्र संदिग्ध दशा में लापता हो गया था। मामले की जानकारी के बाद स्कूल स्टाफ में हड़कंप मचा गया। छात्र ने किसी के मोबाइल से अपने अपहरण होने तथा किसी तरह बचने की बात अपने परिजनों की बताई गई।
विज्ञापन

सूचना पर परिजन छात्र को लेकर घर चले गए। उधर छात्र की तलाश करते हुए शिक्षक घर पहुंचे तो छात्र को देख राहत की सांस की ली। सुबह परिवारीजनों ने छात्र के अपहरण की कोशिश की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने जांच शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज ने छात्र के झूठ की पोल खुल गई।
विज्ञापन

मुंशीगंज थाने के गोपालीपुर मजरे किटियावां गांव निवासी किशन कुमार का पुत्र ज्ञानेंद्र शहर स्थित नवोदय विद्यालय में कक्षा छह-ब में पढ़ता है। आवासीय विद्यालय होने के कारण छात्र उदय गिरि हॉस्टल में रहता है। गुरुवार की रात छात्र ज्ञानेंद्र स्कूल की टूटी बाउंड्रीवाल के रास्ते बाहर निकल गया। बाहर निकलकर ज्ञानेंद्र ने ट्रक चालक से मदद की गुहार लगाते हुए अपनी मां संजू देवी के पास फोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने फोन पर कर मां को स्कूल से कार के जरिए खुद का अपहरण होने की बात बताई। कहा कि उसे अपहरणकर्ताओं ने ट्रेन से ले जाने की कोशिश की लेकिन वह किसी तरह भाग निकला। बताया कि वह फिलहाल सैंठा मार्ग स्थित फ्लाईओवर के पास है। पुत्र के अपहरण की सूचना पर पिता रात में बाइक से बताए गए स्थान पर पहुंचे और पुत्र को लेकर घर चले गए।
उधर रात में हॉस्टल से छात्र के गायब होने की सूचना पर स्कूल स्टाफ में हड़कंप मच गया। परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेल खंगालने के साथ शिक्षक ज्ञानेंद्र की तलाश में जुट गए। कैमरे के फुटेज में रात करीब 2.40 बजे छात्र को छिपकर निकलते देख शिक्षकों का एक दल गोपालीपुर ज्ञानेंद्र के घर पहुंच गया। घर पर छात्र को मौजूद देख शिक्षकों ने राहत की सांस ली।
उधर शुक्रवार सुबह ज्ञानेंद्र के परिजनों ने थाने में पहुंचकर पुत्र के अपहरण की शिकायत की। आवासीय स्कूल से छात्र के अपहरण की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अजीत विद्यार्थी ने उपनिरीक्षक रामकृपाल सिंह को स्कूल जा कर पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया।

उपनिरीक्षक ने स्कूल के सीसीटीवी फुटेज के साथ शिक्षकों से मिली जानकारी के आधार पर पूछताछ की तो ज्ञानेंद्र ने मां-बाप से मिलने की इच्छा जागृत होने पर स्वयं स्कूल से निकलने व फर्जी अपहरण की कहानी रचने की बात स्वीकार की। इंचार्ज प्रधानाचार्य आरबी पांडेय ने बताया कि ज्ञानेंद्र की ओर से स्वयं फर्जी अपहरण की कहानी रचने की बात स्वीकार की है। इसके बाद पिता के प्रार्थना पत्र पर उसे घर जानेे की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed