फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The storm knocked out electricity in 400 villages.

Amethi News: आंधी ने उड़ा दी 400 गांवों की बिजली

Fri, 01 May 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 01 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
The storm knocked out electricity in 400 villages.
 तिलोई के एरी गांव में आंधी के बाद गिरा ट्रांसफार्मर। स्रोत: स्थानीय नागरिक
अमेठी शहर। बुधवार को आई आंधी व ओलावृष्टि के कहर से बाधित हुई बिजली आपूर्ति व्यवस्था दूसरे दिन भी पटरी पर नहीं आ सकी। जिसके चलते करीब 400 गांवों में बिजली न आने से दो लाख से अधिक की आबादी को बृहस्पतिवार को भी गर्मी में दिन के साथ ही रात में भी परेशानी झेलना पड़ी।
विज्ञापन



ऊर्जा निगम के दावे के बावजूद दूसरे दिन भी अधिकांश क्षेत्रों में फॉल्ट दुरुस्त न होने से आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। जगदीशपुर, तिलोई और गौरीगंज में आपूर्ति बहाल कराने के लिए ऊर्जा निगम की टीमें फॉल्ट खोजने और मरम्मत कार्य में जुटी रहीं। आंधी के कारण जगह-जगह टूटे तार, खंभे व ट्रांसफार्मर बदलने में समय लग रहा है। 48 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित होने से घरों में लगे इन्वर्टर और बैटरियां भी जवाब दे चुकी हैं।
विज्ञापन



बहाल हुई मेडिकल कॉलेज की बिजली आपूर्ति  
तिलोई। मेडिकल कॉलेज की लाइन खराब होने की जानकारी के बाद ऊर्जा निगम कर्मचारियों ने रात में ही दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। रस्तामऊ, एरी, पूरे मीर, खानापुर, राजा मऊ, चिंगाही, कोची, रामपुर, नुसरतपुर, देवकली, चिलूली सहित दर्जनों गांवों की आपूर्ति अभी बाधित है। अवर अभियंता अमित कुमार ने बताया कि आपूर्ति पूरी तरह बहाल करने में दो दिन लगेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



पावर हाउस को ही नहीं मिल रही बिजली : जामों।

भोए गांव के पास 33 हजार लाइन के पोल पर पेड़ गिर जाने से बिजली उपकेंद्र को ही सप्लाई नहीं मिल पा रही है। कस्बे से लेकर ग्रामीण अंचल के 30 हजार उपभोक्ता परेशान हैं। उधर, जायस उपकेंद्र पर भी बुधवार दोपहर से बृहस्पतिवार शाम तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed