{"_id":"682792265df451fd140a6858","slug":"the-scorching-heat-has-troubled-people-amethi-news-c-96-1-ame1008-140605-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: भीषण गर्मी ने लोगों को किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: भीषण गर्मी ने लोगों को किया परेशान
Sat, 17 May 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 17 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मई में प्रचंड गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। त्वचा झुलसा देने वाली तपिश के चलते आवागमन में मुश्किलें हो रही हैं। दोपहर में बाजार व सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दे रहा है। घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इस भीषण गर्मी में गला तर करने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं।
तापमान बढ़ने से लोगों को धूप में चलने में स्किन में जलन जैसी परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को अधिकतम तापतान 40 डिग्री के पार रहा। सड़क पर आवागमन करने वाले लोग पूरे बाजू के कपड़े, सिर और मुंह में गमछा बांधे दिखाई दिए। दोपहर में स्कूल से निकले बच्चे चिलचिलाती धूप में वैसे ही आवागमन करते दिखाई पड़े। वहीं, कुछ अभिभावक बच्चों को गमछे और छाते से धूप से बचाते दिखे। मौसम विशेषज्ञ एएन मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को मौसम में थोड़ी राहत मिलेगी। कहीं-कहीं बादल छाए रहने की संभावना है।