फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The responsibility of the public to save the country from being sold

देश का बिकने से बचाने का जिम्मा जनता का

Sat, 30 Oct 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
The responsibility of the public to save the country from being sold
13 : इन्हौना : प्रतिज्ञा यात्रा के दौरान कस्बे में आयोजित जनसभा में मौजूद महिलाएं। -संवाद - फोटो : AMETHI
जगदीशपुर/सिंहपुर/इन्हौना(अमेठी)। कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा दूसरे दिन जगदीशपुर व तिलोई विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करते हुए सलोन के लिए रवाना हो गई। अहोरवा भवानी मंदिर में दर्शन के साथ आयोजित नुक्कड़ व जनसभा में वक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। वक्ताओं ने महासचिव की घोषणा की जानकारी देते हुए बिकते हुए हिंदुस्तान को बचाने की जिम्मेदारी नागरिकों को सौंपी। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा शासन काल में न तो लोकतंत्र सुरक्षित है और न ही देश के नागरिक।
विज्ञापन

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर पार्टी के वायदों की जानकारी देने के लिए प्रतिज्ञा यात्रा शुरू की गई है। 28 अक्तूबर तक अमेठी पहुंचने के बाद यात्रा शुक्रवार को गौरीगंज व अमेठी क्षेत्र में भ्रमण करने के बाद शनिवार को जगदीशपुर व तिलोई क्षेत्र का भ्रमण करते हुए सलोन के लिए रवाना हुई। शनिवार को जगदीशपुर में आयोजित जनसभा कार्यक्रम के साथ यात्रा रवाना हुई।
विज्ञापन

जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने का जो निर्णय लिया है वो एतिहासिक है। 20 लाख को सरकारी रोजगार, लड़कियों को स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी,10 लाख तक मुफ्त इलाज, किसानों का पूरा कर्जा माफ, बिजली बिल सबका हाफ, कोरोना काल का बकाया साफ, कोरोना पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने के वायदे की भी जानकारी उन्होंने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमोद तिवारी ने कहा कि अब किसी बहन का मंगलसूत्र गिरवी नहीं रखा जाएगा। केंद्र व प्रदेश सरकार को तानाशाह करार दिया। केंद्र सरकार पर देश बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश को बिकने से बचाने की जिम्मेदारी अब जनता के हाथों में है। बनारस के पूर्व सांसद राजेश मिश्र ने कहा की देश की यह ऐसी पहली सरकार है जिसने संविधान व लोकतंत्र की मर्यादा को भी कलंकित किया है। एमएलसी दीपक सिंह ने कहा कि भाजपा के राज में अपराध व महंगाई चरम पर है।
किसान व नौजवान परेशान हैं। जनसभा को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व उत्तरप्रदेश के सह प्रभारी बाजीराव खड़गे, पूर्व विधायक अजय राय, पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने भी संबोधित किया। इन्हौना से चलकर प्रसिद्ध प्राचीन पवित्र मंदिर मां अहोरवा भवानी धाम पर प्रमोद तिवारी आदि नेताओं ने माथा टेका। प्रतिज्ञा यात्रा में राकेश मिश्र, लतीफ, मजहरुल हक बबलू, महबूब खां बुग्गी, सुरेश त्रिवेदी, परमानंद मिश्र, वैभव मिश्र, वकार अहमद, गोपी बाजपेयी, इकबाल, दुर्गेश दीक्षित समेत बड़ी संख्या कांग्रेस पदाधिकारी वरिष्ठ कांग्रेसी मौजूद रहे।
अमेठी की सीट खोने का छलका दर्द
जगदीशपुर। महासचिव प्रियंका गांधी का संदेश लेकर पहुंची प्रतिज्ञा यात्रा के दौरान कठौरा में महिला जनसभा आयोजित हुई। जनसभा में वक्ताओं ने पार्टी के वायदों की जानकारी देते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार पर हमला बोला। वक्ताओं ने सरकार बनने पर किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। अमेठी से राहुल गांधी के हारने का दर्द मंच से छलका। अवधी भाषा में प्रमोद तिवारी ने कहा कि भैया पड़ोसी होवय के नाते दुख होवत है हमरव क्षेत्र रामपुर खास बगलय मा अहय, आपन पहचान खोवय के हमका बहुत पीड़ा अहय। प्रतिज्ञा यात्रा में मोहम्मद नईम, गुरुप्रसाद तिवारी, बलदेव सिंह, विजय पासी, आसिफ अहमद, राधेश्याम धोबी, ममता पांडेय, खुर्शीद अजीज, मोतीन खां, मोहम्मद रेहान, तसलीम समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। (संवाद)

जगह-जगह हुआ स्वागत
इन्हौना। कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा शनिवार को कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। इन्हौना कस्बे में जनसभा में लड़की हूं मैं, लड़ सकती हूं के नारों से दिया प्रियंका का संदेश जनता का सुनाया। कस्बे में चौधरी वहाज व कमलेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जनसभा के बाद प्रतिज्ञा यात्रा अहोरवा भवानी मंदिर पहुंची आदि शक्ति पीठ मां अहोरवा भवानी का दर्शन करने के बाद श्रीमती राजरानी अग्निहोत्री परास्नातक महाविद्यालय पहुंची। जहां प्रबंधक व कांग्रेस अध्यक्ष तिलोई कमलेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं तो सेमरौता गांव स्थित श्यामगंज चौराहे पर पूर्व डीडीसी कर्ण बाजपेयी के नेतृत्व में नुक्कड़ सभा का आयोजन हुआ। इस मौके पर कमलेश, परमानंद मिश्र, गोपी बाजपेयी, दुर्गेश दीक्षित, बब्बन त्रिपाठी, समेत बड़ी संख्या कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। (संवाद)

11 : जगदीशपुर : प्रतिज्ञा यात्रा के दौरान कस्बे में आयोजित जनसभा को संबोधित करते प्रमोद तिवारी। -सं?

11 : जगदीशपुर : प्रतिज्ञा यात्रा के दौरान कस्बे में आयोजित जनसभा को संबोधित करते प्रमोद तिवारी। -सं?- फोटो : AMETHI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed