फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The reason for the death of the married woman is not clear, the viscera is safe

Amethi News: विवाहिता की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित

Sat, 29 Jul 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 29 Jul 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
The reason for the death of the married woman is not clear, the viscera is safe
जगदीशपुर(अमेठी)। थानाक्षेत्र के मोहबतपुर गांव में शुक्रवार को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों मौत के मामले में पुलिस केस दर्ज करने में आनाकानी कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित किया है। मायके वाले पति, देवर व ससुर पर हत्या करने का आरोप लगा रहे है। पुलिस की ओर से केस दर्ज नहीं होने से परिजनों में आक्रोश बढ़ रहा है।थानाक्षेत्र के मोहबतपुर गांव में शुक्रवार को संदिग्ध हालात में मृतक फरजाना बानो की मौत के बाद भाई नौशाद ने पति कुर्बान अली, देवर मो. मेराज व ससुर मो अकरम पर जहर देकर हत्या कराने का आरोप लगाया। पुलिस ने पंचायतानामा के आधार पर शव को पोस्टमॉर्टम शनिवार को कराया। पोस्टमॉर्टम हाउस सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने से बिसरा सुरक्षित किया गया। इधर, 24 घंटे बाद भी केस दर्ज नहीं होने से मायके पक्ष के लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।
विज्ञापन

नौशाद ने बताया कि पुलिस लगातार मामले को दबाने की कोशिश में जुटी है। जबकि मृतका की पुत्री नूर फातिमा अपने पिता, देवर व ससुर पर जहर पिलाकर हत्या करने का बयान दे रही है।
विज्ञापन

एसएचओ राकेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हो गया है। मोहर्रम में सुरक्षा के लिए क्षेत्र में होने से अभी रिपोर्ट उन्होंने देखी नहीं है। मायके पक्ष की ओर से मौखिक आरोप लगाया जा रहा है। पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला सामने आ रहा है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने केस दर्ज नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed