फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The provisional list of panchayat reservation will be released today

आज जारी होगी पंचायत आरक्षण की अनंतिम सूची

Mon, 01 Mar 2021 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
The provisional list of panchayat reservation will be released today
गौरीगंज (अमेठी)। पंचायत चुनाव आरक्षण को लेकर महीनों से कायम उहापोह मंगलवार को आंशिक रूप से समाप्त हो जाएगा। मंगलवार को पंचायत आरक्षण (डीडीसी, बीडीसी व ग्राम प्रधान) की अनंतिम सूची जारी होगी।
विज्ञापन

ब्लॉक व डीपीआरओ कार्यालय की ओर से तैयार सूची को 15 जिला स्तरीय अफसरों की निगरानी में सोमवार को त्रुटि रहित करने का काम किया गया। देर शाम तक नामित अफसर विकास भवन सभागार में तैयार सूची को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर पदों के आरक्षण का इंतजार समाप्त होने वाला है। चुनाव आयोग की ओर से दो व तीन मार्च को आरक्षण सूची का अनंतिम प्रकाशन करने की तिथि नियत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक व डीपीआरओ की ओर से ग्राम प्रधान, डीडीसी, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्यों की तैयार सूची को त्रुटि रहित आंकड़ों एवं आरक्षण/आवंटन की कार्यवाही सुनिश्चित कराने के लिए सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने डीडीओ, पीडी, जिला कृषि अधिकारी, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार समेत 15 जिला स्तरीय अफसरों को ब्लॉकवार नामित किया है।
नामित अफसर विकास भवन सभागार में सोमवार को पूर्व से तैयार सूची का मिलान कराने में देर शाम तक जुटे रहे। इस बीच सभागार में पहुंचीं सीडीओ ने आरक्षण का मिलान कराने में जुटे अफसरों को पूरी सावधानी के साथ तैयार सूची में त्रुटियों को देखकर अंतिम रूप देने का निर्देश दिया।

डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने बताया कि डीडीसी, बीडीसी व ग्राम प्रधान की सूची तैयार है। ग्राम पंचायत सदस्यों की सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अयोग के निर्देशानुसार मंगलवार व बुधवार को अनंतिम प्रकाशन किया जाना है। दोनों तिथियों पर सभी पदों के आरक्षण सूची का प्रकाशन कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed