फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The process of arrival of migrant workers is not stopping

नहीं थम रहा प्रवासी श्रमिकों के आने का सिलसिला

Fri, 29 May 2020 08:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
The process of arrival of migrant workers is not stopping
अमेठी। लॉकडाउन फेज-3 से प्रवासी श्रमिकों के आने का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। आरक्षित वाहन के साथ स्पेशल ट्रेन से पहुंच रहे प्रवासी श्रमिकों की जांच के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाते हुए उन्हें होम क्वारंटीन की नोटिस देकर जिम्मेदार औपचारिकता निभाने में जुटे हैं। ऐसे में ग्रामीण कोरोना संक्रमण फैलने के अंदेशा से परेशान हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 संक्रमण रोकने के लिए केंद्र सरकार की ओर से घोषित लॉकडाउन में रियायत मिलने के बाद महाराष्ट्र्र, गुजरात, राजस्थान समेत गैर प्रांत में फंसे श्रमिकों का जिले में पहुंचने का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

शासन की ओर से स्पेशल ट्रेन के साथ प्रवासी श्रमिक मालवाहक वाहन के साथ आरक्षित वाहनों से जिले में पहुंचे रहे हैं। जिले में पहुंचने के बाद सीएचसी समेत कई स्थानों पर थर्मल जांच व डाटा संग्रहित करने की व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के नाम नामित कर्मचारी औपचारिकता निभाते हुए उन्हें होम क्वारंटीन की नोटिस देकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने में जुटे हैं। गांवों में प्रतिदिन पहुंच रहे बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिकों के आने से कोरोना वायरस संक्रमण फैलने का अंदेशा बढ़ता जा रहा है।
ग्रामीण गैर प्रांत से आए लोगों के गांव में लगातार खुलेआम घूमने तथा परिवार के साथ रहने से कोरोना संक्रमण फैलने के अंदेशा से परेशान हैं। डीएम अरुण कुमार ने बताया कि गांव पहुंच रहे श्रमिकों की निगरानी के लिए सभी गांवों में निगरानी समिति का गठन किया गया है।

गठित समिति प्रतिदिन गैर प्रांत से आए लोगों की सूचना संकलित कर उनकी स्क्रीनिंग कराते हुए रिपोर्ट दे रही है। सभी को होम क्वारंटीन कराते हुए संक्रमण को नियत्रिंत करने की कोशिश की जा रही है। कहा कि उल्लंघन करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई का निर्देश संबंधित एसडीएम व थाना प्रभारियों को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed