{"_id":"6742493fcd71a8b41f0da3b8","slug":"the-problem-of-traffic-jam-increases-during-sahalag-days-amethi-news-c-96-1-ame1008-129998-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सहालग के दिनों में बढ़ जाती है जाम की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सहालग के दिनों में बढ़ जाती है जाम की समस्या
Sun, 24 Nov 2024 02:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 24 Nov 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। शहर व कस्बों में मुख्य मार्गों के किनारे बने मैरिज हॉल व लॉन सहालग के दिनों में जाम की परेशानी को कई गुना बढ़ा देते हैं। विवाह स्थल के आसपास सड़कों के दोनों किनारे बेतरतीब से खड़े वाहनों की लंबी कतार बरात के साथ सड़क पर मौजूद बैंड बाजा व नाच गाने के कारण सड़कों पर घंटों लोगों को जाम की परेशानी से जूझना पड़ता है।
शादी-विवाह के लिए जिले के शहर व कस्बों में करीब 75-80 से अधिक मैरिज हॉल व लॉन हैं। इनमें से अधिकतर के पास न तो वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था है न ही सुरक्षा के जरूरी इंतजाम। ऐसे में मांगलिक कार्यक्रमों में आने वाले वाहनों की पार्किंग के लिए कोई व्यवस्था न होने से लोग अपने दो पहिया व चार पहिया वाहन सड़क किनारे ही बेतरतीब से खड़ा कर देते हैं। इससे सहालग के दौरान अधिकांश मैरिज लॉन के आसपास जाम की परेशानी बनी रहती है।
स्थानीय प्रशासन, पुलिस सहित अन्य जिम्मेदार इस समस्या को लेकर उदासीन बना रहते हैं। कमोबेश ऐसी ही स्थिति अमेठी के साथ ही जिला मुख्यालय गौरीगंज, रामगंज, मुंशीगंज, जामो, मुसाफिरखाना, जगदीशपुर, कमरौली, जायस, फुरसतगंज, बहादुरपुर, कमरौली सहित अन्य कस्बों में बने मैरिज हॉल व लॉन के आसपास का है।
विज्ञापन
पार्किंग की होनी चाहिए व्यवस्था
हिमांशु अग्रवाल कहते हैं कि मैरिज हॉल व लॉन संचालकों को पार्किंग की व्यवस्था करनी चाहिए। पार्किंग नहीं होने से लोग सड़कों के किनारे अपने वाहन खड़ा कर देते हैं। ऐसे में जाम के साथ वाहन क्षतिग्रस्त होने का खतरा भी बना रहता है। बद्री प्रसाद सिंह ने कहा कि स्थानीय प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए। जिनके पास मानक व पार्किंग नहीं उन पर शिकंजा कसा जाना चाहिए। जिससे आम लोग जाम की परेशानी से बच सकें। डॉ. अर्जुन प्रसाद पांडेय ने कहा कि शहरोें में शादी के सीजन में वैसे ही जाम की समस्या अधिक रहती है। ऐसे में पार्किंग विहीन मैरिज हॉल व लॉन इस समस्या को और बढ़ावा दे रहे हैं।
मैरिज हॉल व लॉन के लिए तय मानकों में पार्किंग स्थल का होना भी जरूरी है। मानकों के अनुपालन के लिए जिले में संचालित सभी मैरिज हॉल व लॉन की जांच कराई जा रही है। इस दौरान 20 मैरिज लॉन संचालकों को अग्नि सुरक्षा, पार्किंग की उचित व्यवस्था न मिलने पर नोटिस भी भेजी जा रही है।
शिव दरस प्रसाद, अग्नि शमन अधिकारी