{"_id":"68d43ecbac450066330c6a54","slug":"the-problem-of-itching-and-ringworm-crowd-gathered-in-the-skin-disease-opd-of-the-district-hospital-amethi-news-c-96-1-ame1008-149097-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: खुजली और दाद की समस्या, जिला अस्पताल की त्वचा रोग ओपीडी में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: खुजली और दाद की समस्या, जिला अस्पताल की त्वचा रोग ओपीडी में उमड़ी भीड़
विज्ञापन
जिला अस्पताल स्थित ओपीडी वार्ड में लगी मरीजों की भीड़।
- फोटो : जिला अस्पताल स्थित ओपीडी वार्ड में लगी मरीजों की भीड़।
अमेठी सिटी। कभी बारिश तो कभी उमस की वजह से त्वचा संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं। जिला अस्पताल की त्वचा रोग ओपीडी में इन दिनों फंगल इंफेक्शन, खुजली, दाद, चकत्ते और अन्य रोगों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ओपीडी के आंकड़ों के मुताबिक रोजाना करीब 120 मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं जिनमें 50 प्रतिशत मरीज फंगल इंफेक्शन से पीड़ित हैं।
त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. एनके त्रिपाठी ने बताया कि बारिश के बाद बढ़ी उमस के कारण पसीना अधिक आता है। कपड़ों से नमी सूख नहीं पाती, जिससे फंगल इंफेक्शन तेजी से फैलता है। खासताैर पर गर्दन, कमर, बगल, पैर के बीच और अंगुलियों के बीच संक्रमण तेजी से फैलता है। वहीं, नमी और पसीने से बचने के लिए शरीर को सूखा और साफ रखना जरूरी होता है, जो अक्सर लोग नहीं करते।
इसके अलावा, नहाने के बाद शरीर को सुखाएं बिना कपड़े पहनना, तंग कपड़े, जींस या सिंथेटिक कपड़े पहनने और गीले मोजे पहनने के कारण भी फंगल इंफेक्शन बढ़ जाता है। बताया कि मधुमेह के मरीजों को इस मौसम में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। ऐसे मरीजों को ब्लड शुगर नियंत्रित रखने के साथ-साथ शरीर की सफाई पर ध्यान देना जरूरी है।
विज्ञापन
ये बरतें सावधानी
-शरीर को सूखा और साफ रखें।
-हल्के सूती कपड़े पहनें।
-भीगे कपड़े या गीले मोजे तुरंत बदलें।
- अधिक समय के लिए पसीना न रहने दें।
- डॉक्टर की सलाह से दवा लें।