{"_id":"69f106aca3b0537ced0d1e4e","slug":"the-pond-of-kesariya-baba-dham-will-be-improved-amethi-news-c-96-1-ame1002-164464-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: संवरेगा केसरिया बाबा धाम का तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: संवरेगा केसरिया बाबा धाम का तालाब
Wed, 29 Apr 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
सिंहपुर। पूरे अनूप सिंह मजरे पेंडारा स्थित केसरिया बाबा देवस्थान के पास बने तालाब के सुंदरीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। करीब 22.50 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य की औपचारिक शुरुआत भूमि पूजन के साथ की गई।
योजना के तहत तालाब परिसर में पक्की पटरी, छांव, बेंच, झूले और पाथवे सहित कई सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे यह स्थल आकर्षण का केंद्र बनेगा। केसरिया बाबा धाम क्षेत्र का आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां सालभर श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहता है।
अब तक पर्याप्त सुविधाएं न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन सुंदरीकरण के बाद यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं और व्यवस्थित वातावरण मिलेगा। सुंदरीकरण के दौरान तालाब के किनारे बैठने के लिए मंच बनाए जाएंगे, जहां श्रद्धालु और ग्रामीण आराम से समय बिता सकेंगे।