फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The pilgrimage that started from Hargaon reached Dharme Dham

Amethi News: धर्मे धाम पहुंची हरगांव से निकली पदयात्रा

Mon, 23 Mar 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 23 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
The pilgrimage that started from Hargaon reached Dharme Dham
मोहनगंज के धर्मे धाम में पदयात्रा में शामिल लोग।-संवाद
तिलोई। जामों के हरगांव से निकली पदयात्रा रविवार को धर्मे धाम पहुंची, जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा दूलनदास की समाधि के दर्शन किए। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया और तमाम लोग मार्ग में शामिल होते रहे।
विज्ञापन



महंत रेखा दास की अगुवाई में सुबह यात्रा शुरू हुई। शंकरगंज, रतवापुर और मोहनगंज होते हुए जत्था धर्मे धाम पहुंचा। रास्ते में समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। यात्रा के दौरान रायबरेली-अयोध्या मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। शंकरगंज से मोहनगंज के बीच करीब तीन घंटे तक आवागमन धीमा रहा। व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़े वाहनों का मार्ग बदला गया।
विज्ञापन



महंत दिवाकर दास ने बताया कि यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। करीब 26 किलोमीटर की दूरी तय कर श्रद्धालु सुबह आठ बजे से चलकर शाम चार बजे धर्मे धाम पहुंचे। धर्मे धाम में महंत अजीत दास ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। जलपान और भोजन की व्यवस्था की गई। इसके बाद श्रद्धालु वापस हरगांव के लिए रवाना हुए। इस मौके पर ग्राम प्रधान उमेश मिश्रा, मोनू जायसवाल, डॉ. संदीप पाठक, धनंजय सिंह, अतुल श्रीवास्तव, चंद्रशेखर शुक्ला, हर्षवर्धन सिंह, सुजीत मिश्रा, राजीव सिंह, दुर्योधन सिंह और बबलू मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed