फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The number of patients in the OPD of the district hospital exceeded a thousand.

Amethi News: जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या हजार पार

Tue, 02 Jun 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 02 Jun 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
The number of patients in the OPD of the district hospital exceeded a thousand.
 जिला अस्पताल के ओपीडी कक्ष में मरीज का इलाज करते डॉक्टर। -संवाद
अमेठी सिटी। तेज धूप, बारिश और बढ़ी उमस के बीच वायरल संक्रमण का असर जिला अस्पताल में दिखने लगा है। सोमवार को ओपीडी का आंकड़ा एक हजार के पार पहुंच गया। मरीजों को पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टर को दिखाने तक लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन



जिला अस्पताल में सामान्य दिनों में सात से आठ सौ मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं, लेकिन सोमवार को 1028 मरीजों ने पंजीकरण कराया। सबसे अधिक भीड़ फिजिशियन और बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर रही। चार पर्चा काउंटर संचालित होने के बावजूद मरीजों को एक घंटे तक लाइन में लगना पड़ा। अस्पताल के अनुसार 567 मरीज बुखार, 119 खांसी, 115 जुकाम, 216 पेट दर्द व दस्त और 11 डायरिया की शिकायत लेकर पहुंचे।
विज्ञापन



रमेश कुमार ने बताया कि तीन दिनों से बुखार है। सुबह अस्पताल पहुंचे, लेकिन भीड़ के कारण काफी देर बाद चिकित्सक से परामर्श मिल सका। घाटमपुर के मनोज मिश्र ने बताया कि पेट दर्द और दस्त की समस्या से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीपी अग्रवाल ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है। भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त समय तक ओपीडी संचालित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed