फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The miscreants took away Rs 1.5 lakh by breaking the glass of the car.

Amethi News: कार का शीशा तोड़कर बदमाश उठा ले गए डेढ़ लाख रुपये

Tue, 17 Dec 2024 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 17 Dec 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
The miscreants took away Rs 1.5 lakh by breaking the glass of the car.
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र में बाईपास पर रुककर चाय पी रहे एक किसान की कार का शीशा तोड़कर सोमवार की शाम बाइक सवार बदमाश डेढ़ लाख रुपये निकाल ले गए। पीड़ित ने एक फाइनेंसर पर आशंका जाहिर की है। किसान ने बैंक से दो लाख 10 हजार रुपये निकाल कर उसमें से 72 हजार रुपये फाइनेंसर को दिए। उसकी बाद यह घटना हो गई। एएसपी सहित पुलिस की कई टीमों ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की है।
विज्ञापन




अमेठी कोतवाली क्षेत्र के थौरा गांव निवासी विजय कुमार सिंह ने सोमवार को शहर के स्टेशन रोड स्थित एसबीआई की शाखा से दो लाख 10 हजार रुपये निकाले थे। इसके बाद वह ट्रैक्टर फाइनेंसर शुभम कुमार के पास पहुंचे और किस्त के 72 हजार रुपये देकर शेष रुपये कार की डैशबोर्ड में रखकर घर के लिए निकले। विजय कुमार सिंह ने बताया कि वह अमेठी बाईपास पर सराय राजशाह गांव के पास रुककर एक दुकान पर चाय पीने लगे।
विज्ञापन



उसी दौरान पहुंचे बाइक सवार बदमाशों ने कार के गेट का शीशा तोड़कर डैशबोर्ड से एक लाख 50 हजार रुपये निकाल लिए और भाग निकले। इसी बीच एक बच्चे ने कार का शीशा तोड़ते देख जानकारी दी। जब वह कार के पास पहुंचे तो रुपये गायब थे। इस पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। एएसपी हरेंद्र कुमार, स्वाट टीम ने भी जांच की। साथ ही बैंक व आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई। पुलिस ने कस्बे में भी नाकेबंदी कर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसएचओ बृजेश सिंह ने बताया कि पीड़ित ने एक व्यक्ति पर आशंका जाहिर करते हुए तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। एएसपी ने बताया कि मामले की जांच के लिए अमेठी पुलिस सहित कई टीमें लगाई हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed