फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The miscreants shot the Surrey market youth

Amethi News: बदमाशों ने सरे बाजार युवक को मारी गोली

Tue, 18 Jul 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 18 Jul 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
The miscreants shot the Surrey market youth
गोली से घायल युवक का उपचार करते डॉक्टर 
अमेठी। शहर के ककवा रोड रेलवे क्राॅसिंग पर दिनदहाड़े सरे बाजार बेखौफ बदमाशों ने बाइक सवार एक युवक पर तमंचे से फायर झोंक दिया। कनपटी पर गोली लगने से युवक घायल होकर गिर पड़ा। क्राॅसिंग पर भारी भीड़ होने के चलते अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में ई-रिक्शा से अस्पताल पहुंचाया। बाद में उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शाहगढ़ ब्लॉक के गांव दयाराम पांडेय का पुरवा निवासी भरत शुक्ल (19) शहर के ककवा रोड स्थित पुलिस लाइन गेट के बगल निजी मकान में परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे भरत बाइक से बाजार के निकला था। वह लखनऊ-वाराणसी रेल खंड स्थित ककवा रोड रेलवे क्रॉसिंग बंद होने पर नीचे से बाइक निकाल फ्लाईओवर ब्रिज के पास पहुंचा। तभी पहले से खड़े चार बदमाशों ने तमंचा सटाकर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन

फायर होते ही भरत के हाथ से बाइक छूट गई, और वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। क्राॅसिंग बंद होने से भीड़ होने के बावजूद फायरिंग की आवाज सुन लोगों में भगदड़ मच गई। इसके बाद बदमाश भाग निकले। पुलिस भारत को गंभीर हालात में ई-रिक्शा से सीएचसी लेकर पहुंची। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। सीएचसी से जिला अस्पताल पहुंचने के बाद भी चिकित्सकों ने हालात गंभीर देख भारत को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। खबर लिखे जाने तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। एसएचओ अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि घायल के साथ फोर्स भेजते हुए पूरे प्रकरण की जांच व हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
पुलिस की कार्यशैली पर सवाल
अमेठी। रेलवे क्राॅसिंग पर भारी भीड़ के बीच हमलावरों ने युवक की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली मारने के बाद दो हमलावर रेलवे लाइन की ओर तो दो ककवा रोड की ओर भागे। फिर चारों हमलावर तोपखाना मोहल्ला की ओर निकल गए।
जमीन की रंजिश में गोली मारने का आरोप
अमेठी। मां उमा देवी और बड़े भाई भास्कर ने रोते हुए कहा कि जमीनी रंजिश को लेकर कई बार भरत पर हमला हो चुका है। उसी के चलते एक बार फिर हमला किया गया है।

तीन दिन पूर्व हुई थी मारपीट
शहर के आर्य समाज गली वार्ड नंबर चार निवासी वीरेंद्र यादव ने 16 जुलाई को शिकायती पत्र दिया था। शिकायती पत्र में भरत सहित अन्य पर मारपीट का आरोप लगाया था। मुकदमा दर्ज किया गया था। भरत के पिता राजेश शुक्ला ने आरोप लगाया कि उसके बेटे को गैर जिले में कार्यरत एक पुलिस कर्मी ने धमकी दी थी।



एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक डॉ इलामारन जी. ने घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल के साथ ही पुलिस लाइन गेट के बगल स्थित पीड़ित के मकान पर भी गए। पुलिस टीम को सक्रिय कर हमलावरों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। कहा कि परिजन की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed