फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The main accused in the sudhir murder case arrested

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी घायल, पुलिस ने दबोचा

Thu, 04 Mar 2021 10:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
The main accused in the sudhir murder case arrested
गौरीगंज/अमेठी। पुलिस ने अंतू रोड स्थित दुर्गापुर बाईपास के पास बुधवार रात मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी एक बदमाश को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन

मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक उसका दूसरा साथी भाग निकला। पकड़ा गया अभियुक्त गत दिनों संग्रामपुर क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई हत्या के केस में वांछित था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बुधवार रात करीब डेढ़ बजे अमेठी कोतवाल श्याम सुंदर के नेतृत्व में एक टीम ने अंतू रोड से निकलने वाले बाईपास पर चेकिंग कर रही थी। एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर दूसरे रास्ते पर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच उनकी बाइक पलट गई। पुलिस कर्मियों को आता देख एक बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। दूसरा बदमाश बाइक लेकर भाग निकला। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। घायल बदमाश की पहचान आशीष मिश्रा के रूप में हुई जो गत दिनों हुई सुधीर श्रीवास्तव की हत्या में वांछित था। पुलिस ने मौके से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
करौंदी निवासी सुधीर श्रीवास्तव (32) की एक मार्च की सरेशाम हाकी से पीटने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सुधीर की हत्या में पुलिस ने मड़ौली निवासी आशीष मिश्र, कुलदीप मिश्र, कामता प्रसाद मिश्र व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था।
घटना के अगले दिन आरोपी कामता प्रसाद मिश्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। कामता सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी है। एसपी ने आशीष मिश्र की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि सुधीर ने छह वर्ष पूर्व आशीष की विवाहित बहन से प्रेम विवाह किया था। इसी के चलते सुधीर से आशीष काफी नाराज था। पुलिस ने आशीष का एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें वह सुधीर पर दोस्ती में धोखा देने का आरोप लगा रहा है।

आशीष कह रहा है कि उसने अमेयमाफी निवासी संजीव पाल के साथ मिलकर सुधीर की हत्या की। एसपी ने गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम को आशीष पर घोषित पुरस्कार राशि 25 हजार रुपये के अतिरिक्त दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed