फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The last rites of the woman were not performed throughout the day.

Amethi News: पूरे दिन महिला का नहीं किया अंतिम संस्कार

Wed, 25 Sep 2024 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 25 Sep 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
The last rites of the woman were not performed throughout the day.
 अमेठी कोतवाली क्षेत्र में महिला की मौत से परिजनों में आक्रोश को देखते हुए मौजूद फोर्स ।
अमेठी सिटी। आपत्तिजनक वीडियो नष्ट करने के लिए हुए हमले में महिला की मौत के बाद परिजनों ने मंगलवार को भी पूरे दिन शव का अंतिम संस्कार रोके रखा। परिजन मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। पीड़ित के समर्थन में भीम आर्मी व अपना दल के लोग भी शामिल रहे। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ने का आश्वासन दिया, तब शाम को शव का अंतिम संस्कार किया गया। इंस्पेक्टर का कहना है कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन



अमेठी कोतवाली इलाके में आपत्तिजनक वीडियो नष्ट करने को लेकर हुए हमले में एक महिला की मौत हो गई थी। हमले में महिला का बेटा भी घायल हुआ था। बेटे ने गांव के ही मुकेश के खिलाफ हमला व हत्या का आरोप लगाया था। महिला के शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों व अपना दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अमेठी बाईपास पर शव के साथ प्रदर्शन किया था। पुलिस के समझाने पर परिजन मान गए थे और शव को गांव ले गए थे, लेकिन सोमवार को सुबह शव का अंतिम संस्कार करने के बजाय परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन



मृतका का पुत्र व अन्य परिजन आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी सहित अन्य मांगों पर अड़े रहे। पूरे दिन शव घर रखा रहा। परिजनों के मुताबिक उनके समर्थन में भीम आर्मी व अपना दल के कार्यकर्ता भी शामिल रहे। शव रखे होने की सूचना पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इस बीच इंस्पेक्टर अमर सिंह ने मौके पर पहुंच कर परिजनों से वार्ता की। उन्होंने इस मुकदमे को हत्या की धारा में तरमीम कर आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिवार के लोग माने।
विज्ञापन
विज्ञापन



मृतका के बेटे ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई व जांच का आश्वासन दिया है। इस बारे में इंस्पेक्टर अमर सिंह का कहना है कि मामला हत्या की धारा में तरमीम कर दिया गया है। आरोपी मुकेश अग्रहरि को पकड़ कर उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed