Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The joy of Chhath: devotees offer *arghya* to the setting sun.

Amethi News: छठ का उल्लास, व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

Mon, 16 Nov 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 16 Nov 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
The joy of Chhath: devotees offer *arghya* to the setting sun.
गौरीगंज के लोदी बाबा धाम स्थित घाट छठ पर्व पर सूर्य को अर्घ देते श्रद्धालु। -संवाद
अमेठी सिटी। हाथों में पूजन सामग्री से सजे सूप, सिर पर फल और प्रसाद की टोकरी और मन में छठ मैया के प्रति अटूट आस्था। रविवार शाम लोक आस्था के महापर्व छठ पर गौरीगंज के लोदी बाबा मंदिर के सामने स्थित पक्के तालाब घाट पर ऐसा ही दृश्य दिखा।
विज्ञापन


व्रती महिलाओं ने जल में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ गीतों के बीच संतान की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शाम होने से पहले ही महिलाएं परिवार के साथ घाट पर पहुंचने लगी थीं। किसी ने ईख से मंडप सजाया तो किसी ने सूप में केला, नारियल, गन्ना, पान और मिष्ठान रखकर पूजा की तैयारी की।
विज्ञापन


सूर्यास्त के समय दूध और जल से सूर्य को अर्घ्य दिया। गौरीगंज निवासी वंदना ने बताया कि वह परिवार की सुख-शांति और संतान की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। बरनाटीकर निवासी साधना ने कहा कि छठ पूजा में शुद्धता और नियमों का विशेष ध्यान रखा जाता है। राजगढ़ निवासी संगीता ने बताया कि वह हर साल श्रद्धा से व्रत रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैदपुर निवासी सुषमा देवी ने कहा कि यह पर्व परिवार के सभी सदस्यों को एक साथ जोड़ता है। अर्घ्य देने के बाद महिलाएं घर लौट गईं। सोमवार भोर में फिर घाटों पर पहुंचकर उगते सूर्य को अर्घ्य देंगी। इसके बाद व्रत का पारण करेंगी।


कालिकन धाम के सगरा घाट पर गूंजे छठ गीत
संग्रामपुर। कालिकन धाम स्थित सगरा घाट पर रविवार शाम व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। 36 घंटे का निर्जला व्रत रख रहीं महिलाओं ने फल, गन्ना और मिष्ठान से सजे सूप के साथ छठ मैया की पूजा की। परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की दीर्घायु की कामना की। घाट पर छठ गीतों के बीच श्रद्धालु जयकारे लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed