Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   1,695 patients treated at the fair

Amethi News: मेले में 1695 मरीजों का उपचार

Mon, 16 Nov 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 16 Nov 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
1,695 patients treated at the fair
 गौरीगंज के भटगवां पीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेले में मरीज का इलाज करते डॉक्टर। -संवाद
शाहगढ़। मौसम में बदलाव के साथ मौसमी बीमारियों का असर बढ़ने लगा है। रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 1695 मरीज पहुंचे। कोई कई दिनों से बुखार से परेशान था तो किसी को खांसी, जुकाम और बदन दर्द की शिकायत थी। मरीजों की जांच के बाद उन्हें दवाएं और जरूरी परामर्श दिया गया। पांच गंभीर मरीजों को सीएचसी रेफर किया गया।
विज्ञापन


सुबह 11:20 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटगवां में चिकित्सक डॉ. सतीश रावत मरीजों की जांच कर रहे थे। एएनएम साक्षी तिवारी भी मौजूद थीं। इसी दौरान जगदीश प्रसाद दुबे पहुंचे। उन्होंने डॉक्टर को बताया कि कई दिनों से बुखार आ रहा है। शरीर में दर्द और कमजोरी भी महसूस हो रही है। डॉ. रावत ने उनकी परेशानी सुनी और जांच के बाद दवा लेने की सलाह दी।
विज्ञापन


इसके बाद कौशल्या पहुंचीं। उन्होंने खांसी और गले में खराश की शिकायत बताई। चिकित्सक ने जांच के बाद दवा दी। रामरती ने बदन दर्द और कमजोरी की परेशानी बताई। निर्मला सिरदर्द और चक्कर आने की शिकायत लेकर पहुंचीं। दूधनाथ ने रक्तचाप की समस्या बताई। एएनएम साक्षी तिवारी ने उनका बीपी जांचा। चिकित्सक ने नियमित दवा लेने और समय-समय पर जांच कराने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएचसी भटगवां में कुल 70 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। फार्मासिस्ट सीमा ने दवाएं वितरित कीं। लैब टेक्नीशियन रामकुमार ने 21 मरीजों की खून की जांच की। वार्ड बॉय सतीश, रत्नेश और आशा संगिनी संध्या सिंह सहित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

जिले के 30 स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे 1695 मरीजों में अनुमानित तौर पर बुखार के 480, खांसी-जुकाम के 525 और पेट दर्द के 260 मरीज शामिल रहे। इसके अलावा बदन दर्द, त्वचा रोग, बीपी, शुगर और अन्य समस्याओं से पीड़ित करीब 430 मरीजों ने उपचार कराया।



सीएमओ ने पीएचसी का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के दौरान सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने जायस और जामों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों का उपचार करने संग स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। चिकित्सकों को मरीजों को समय से उपचार और दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed