फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The health of the farmer sitting on a hunger strike deteriorated.

Amethi News: आमरण अनशन पर बैठे किसान की तबीयत बिगड़ी

Wed, 08 Oct 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 08 Oct 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
The health of the farmer sitting on a hunger strike deteriorated.
अमेठी सीएचसी में भर्ती किसान का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी। स्त्रोत : स्थानीय नागरिक
अमेठी। गंगौली गांव में चकबंदी विभाग में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन नौवें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। प्रशासनिक उदासीनता से नाराज ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरने को आमरण अनशन में बदल दिया। इसी दौरान अनशन पर बैठे किसान प्रेमशंकर द्विवेदी की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चकबंदी विभाग ने पूर्व प्रधान के परिवार को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए नियमों की अनदेखी की। करोड़ों की जमीन तालाब खाते से घटाकर प्रधान के नाम दर्ज कर दी गई। लोगों का कहना है कि कई मुकदमों में अधिकारियों ने पक्षपातपूर्ण फैसले दिए और भ्रष्टाचार की शिकायतों को दबा दिया। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने कहा कि गंगौली में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है और प्रशासन जानबूझकर मौन है।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि ग्रामीणों का संघर्ष न्याय न मिलने तक जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पूर्व प्रधान ने बैंक मैनेजर, कैशियर और रिश्तेदारों के नाम पर अवैध पट्टे करवाए, जबकि कई लाभार्थी दूसरे गांवों के हैं। उच्च न्यायालय और एडीएम के आदेशों की अनदेखी कर मनमाने तरीके से भूमि का बंटवारा किया गया। धरने में विनोद यादव, दद्दन यादव, अजय सिंह, राहुल मिश्रा, विजय शंकर द्विवेदी, नीरज मिश्रा, ज्ञानेंद्र सिंह, इंद्रजीत यादव, पंकज यादव आदि मौजूद रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed