Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The happiness of marriage turned into mourning

Amethi News: मातम में बदल गईं शादी की खुशियां

Sun, 24 Nov 2024 03:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 24 Nov 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
The happiness of marriage turned into mourning
बाजारशुकुल (अमेठी)। थाना क्षेत्र के मांझ गांव से शुक्रवार को दिल्ली के लिए निकली बरात को हंसी-खुशी विदा कर गीत-संगीत में लगीं महिलाओं की खुशियां एक फोन कॉल ने काफूर कर दीं। सड़क हादसे में दूल्हे के भाई व एक बराती की मौत और चाचा संग तीन बरातियों के घायल होने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे को सुनने वाला हर शख्स सन्न रह गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन



बाजारशुकुल क्षेत्र के मांझ गांव निवासी अमरजीत सिंह के पुत्र सिंटू सिंह की शादी उत्तमनगर दिल्ली में तय थी। शुक्रवार को गांव में वैवाहिक रस्म पूरी कर हंसी-खुशी बरात दिल्ली के लिए रवाना हुई। दूल्हे के भाई शुभ्रांत सिंह उर्फ पप्पी अपने चाचा जितेंद्र सिंह, कस्बा निवासी शिक्षक रजनीकांत शुक्ला व पूरे बडगाइन मजरे धनेशा राजपूत निवासी महेंद्र कुमार शुक्ला तथा लखनऊ के बालागंज निवासी दोस्त करन सिंह के साथ एक कार में थे। रास्ते में यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा जिले के कला टोल से 100 मीटर पहले कार डिवाइडर के बीच में खंभे से टकरा गई।
विज्ञापन



हादसे में शुभ्रांत सिंह (22) व महेंद्र कुमार शुक्ला (55) की मौत हो गई, जबकि चाचा जितेंद्र सिंह, रजनीकांत व करन सिंह घायल हो गए। इस बीच बस से जा रहे अन्य बराती दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए। सभी बराती घायलों के उपचार की व्यवस्था में जुट गए। इधर, रात में गीत-संगीत में व्यस्त महिलाएं बहू के आगमन की तैयारियों में लगी थीं। तभी वज्रपात बनकर आई फोन कॉल ने माहौल गमगीन कर दिया। मंगल गीतों के स्थान पर करुण क्रंदन शुरू हो गया। किसी की समझ में ही नहीं आया कि आखिर यह क्या हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मां का विलाप देख हर किसी की आंखें नम
अमरजीत की पत्नी निर्मला बरात विदा करने के बाद बहू के आगमन की तैयारियों में लगी थीं। उन्हें क्या पता था कि नियति उनके साथ ऐसा क्रूर मजाक करेगी कि बहू के स्वागत के बजाय कफन में लिपटा छोटे बेटे का शव घर पहुंचेगा। बिलखते हुए निर्मला बार-बार यही कह रही थीं कि मैंने सहबाला के रूप में पिंटू को भेजा था। भगवान ने यह क्या कर दिया। निर्मला को संभालने की कोशिश में लगीं गांव की महिलाओं की आंखें भी नम हो जा रही थीं। घर के सामने मौजूद एक रिश्तेदार ने बताया कि अमरजीत के तीन बेटों में पहले बेटे का विवाह था। शुभ्रांत दूसरे नंबर पर था। कल्लू सिंह सबसे छोटा था। शुभ्रांत की मौत ने परिवार को जीवनभर नहीं भूलने वाला गम दे दिया।




बिखर गया महेंद्र का पूरा परिवार
बरात में शामिल होने निकले धनेश गांव निवासी महेंद्र कुमार शुक्ला अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाले सदस्य थे। बुजुर्ग पिता गुणीचंद्र शुक्ल बेटे की मौत की सूचना पर रिश्तेदारों संग आगरा के लिए रवाना हो गए हैं। बुजुर्ग मां विजयलक्ष्मी का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी पूनम शुक्ल का संसार ही उजड़ गया। पूनम की वेदना हर किसी की आंखें नम कर दे रही थी। बेटी श्रद्धा, बेटा हर्ष व मयंक बिलख रहे हैं। महेंद्र शुक्ल पर छोटे भाई रमन शुक्ला की मौत के बाद दो भतीजियों व एक भतीजे संग उनकी पत्नी की जिम्मेदारी भी थी। महेंद्र घर का खर्च चलाने वाले अकेले सदस्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed