फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The Hallaha link road will now be paved.

Amethi News: अब हल्लहा संपर्क मार्ग बनाया जाएगा पक्का

Tue, 26 May 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 26 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
The Hallaha link road will now be paved.
शाहगढ़। गौरीगंज के हल्लहा होते हुए नहर पुल तक संपर्क मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों को जल्द ही जर्जर सड़क से राहत मिलने वाली है। पक्के संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए शासन ने 1.78 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। लगभग दो किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण से आसपास के करीब 10 हजार लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा।
विज्ञापन



यह मार्ग आनापुर, डिहवा, हल्लहा समेत नगर पालिका के वार्ड-10 को गौरीगंज-मुसाफिरखाना मार्ग पर स्थित पुराने नंदमहर धाम से जोड़ता है। वर्तमान में सड़क पर खड़ंजा लगा हुआ है, जो कई स्थानों पर उखड़ चुका है। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में जलभराव और कीचड़ से हालात और बदतर हो जाते हैं।
विज्ञापन




ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। अब पक्की सड़क बनने से श्रद्धालुओं को भी राहत मिलेगी। साथ ही लोगों का बाजार, स्कूल, अस्पताल और नगर पालिका तक पहुंचना आसान हो जाएगा। सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष शंकरलाल यादव ने बताया कि खराब सड़क के कारण लोगों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed