फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The great festival of Chhath begins with Nahay-Khay.

Amethi News: नहाय-खाय के साथ महापर्व छठ का आगाज

Wed, 06 Nov 2024 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 06 Nov 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
The great festival of Chhath begins with Nahay-Khay.
 अमेठी में छठ पर्व के पहले पूजा करती श्रद्धालु
अमेठी सिटी। नहाय-खाय के साथ लोक आस्था के महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान मंगलवार से शुरू हो गया। व्रती महिलाओं ने स्नान-ध्यान के बाद व्रत का संकल्प लिया।
विज्ञापन



पूर्वांचल का महापर्व छठ मंगलवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ। प्रदेश के पूर्वांचल के जिले और बिहार में मनाया जाने वाला यह महापर्व अब जिले में भी पूरी तरह फैल चुका है। नौकरी-पेशा और शादी-विवाह के बाद यहां रह रहे परिवार विधि विधान से छठ पूजन करते हैं। छठ पर्व में शुद्धता और भक्ति का विशेष ख्याल रखा जाता है। चार दिवसीय पर्व के पहले दिन मंगलवार को लोगों ने घरों की विशेष सफाई की।
विज्ञापन


इसके बाद व्रती महिलाओं ने स्नान-ध्यान के बाद व्रत का संकल्प लिया। भगवान सूर्य की विशेष प्रार्थना कर रसोई में शुद्धतापूर्वक चावल, चने की दाल और लौकी की सब्जी बनाई गई। इसमें तेल वर्जित रखा गया। इसके बाद व्रती महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण किया। फिर पूरे परिवार के सदस्यों ने यही भोजन प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। बुधवार को खरना होगा। इसके तहत सुबह से व्रती लोग निर्जल व्रत रहेंगे और शाम को खीर बनाकर चंद्र और मां षष्ठी की पूजा कर जल ग्रहण करेंगे। बृहस्पतिवार को डूबते हुए और शुक्रवार को उगते सूर्य को अघ्य देकर व्रत का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




छठ पर्व को लेकर घाट की हुई सफाई
अमेठी सिटी। संग्रामपुर के कालिकनधाम स्थित सगरा की मंगलवार को सफाई करके घाट को साफ सुथरा किया गया। कालिकन धाम के पीठाधीश्वर श्री महाराज ने बताया कि छठ पर्व का मंगलवार आगाज हो चुका है। छठ पूजा में महिलाओं को असुविधा न हो, इसका पूरा प्रबंध किया गया है। देर शाम व्रती महिलाओं ने घाट पर पूजन वेदी तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed