फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The government is working for all sections: Satish Chandra Sharma

सरकार सभी वर्गों के लिए कर रही कार्य : सतीश चंद्र शर्मा

Sat, 22 Mar 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 22 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
The government is working for all sections: Satish Chandra Sharma
बाजारशुकुल में दिव्यांगो को ट्राई साइकिल वितरित करते प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा। -संवाद
अमेठी सिटी। जिला भ्रमण पर शुक्रवार को पहुंचे प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। जिला मुख्यालय स्थित तहसील सभागार में उन्होंने लाभार्थियों को टूलकिट का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है। राज्य मंत्री सतीश शर्मा देर शाम अमेठी के खेरौना स्थित महायज्ञ स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पटकथा लेखक व गीतकार मनोज मुंतशिर भी मौजूद रहे। दोनों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर अन्य कार्यक्रमों में हिस्सेदारी की।
विज्ञापन



शुक्रवार को जिला प्रभारी व खाद्य-रसद, नागरिक आपूर्ति विभाग के राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा सबसे पहले दोपहर दो बजे बाजारशुकुल के रामलीला मैदान पहुंचे। यहां 37 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, 11 दिव्यांगजनों को बैसाखी, दो लोगों को कान की मशीन बांटी। तहसील गौरीगंज के सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक बांटा।
विज्ञापन



प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का सीधा लाभ लोगों को मिल रहा है। युवाओं को रोजगार के लिए बिना ब्याज के ऋण, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, पेंशन, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, राशन जैसी तमाम सुविधाएं जरूरतमंद लोगों मिल रही है। इस दौरान सीडीओ सूरज पटेल, एडीएम अर्पित गुप्ता, जिलाध्यक्ष भाजपा सुधांशु शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




नफरत फैलाकर भाईचारा मिटा रही सपा : मंत्री
बाजार शुकुल (अमेठी)। रामलीला मैदान में विधायक सुरेश पासी व प्रधान संघ की ओर से आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने स्थानीय लोगों के साथ फूलों की होली खेली। प्रभारी मंत्री ने कहा कि पीएम और सीएम के नेतृत्व में देश व प्रदेश उन्नति कर रहा है। बड़े कारोबारी व व्यापारी प्रदेश में नए उत्पादन लगाकर लोगों को रोजगार देने का काम कर रहे है। 2027 में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। कहा कि सपा के मुखिया अखिलेश यादव प्रदेश की जनता में नफरत फैला कर भाईचारे को खत्म कर रहे हैं। इस दौरान पूर्व मंत्री अर्चना पांडेय, रामचंद्र यादव, अशोक कोरी, दिनेश रावत, बृजेश रावत, चंद्रभानु पासवान, राजेश गौतम, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, प्रधान संघ अध्यक्ष सतीश मिश्रा, रवींद्र सिंह, राजेश विक्रम सिंह, मान सिंह, गौरव, शिवराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed