{"_id":"64a9af90c3610d68410c10d4","slug":"the-goods-train-stood-for-an-hour-due-to-brake-jam-at-the-crossing-amethi-news-c-96-1-ame1003-1578-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: क्रॉसिंग पर ब्रेक जाम होने से घंटेभर खड़ी रही मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: क्रॉसिंग पर ब्रेक जाम होने से घंटेभर खड़ी रही मालगाड़ी
Sun, 09 Jul 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। स्थानीय रेलवे स्टेशन से गुजर रही मालगाड़ी का ब्रेक जाम होने से अप ट्रैक पर इसौली रोड रेलवे क्रासिंग के पास खड़ी हो गई। जिससे मुसाफिरखाना-पारा मार्ग पर घंटे भर सड़क पर यातायात बाधित रहा।
शनिवार की सुबह एक कोयले से लदी मालगाड़ी लखनऊ की ओर जा रही थी। सुबह 7.18 बजे पर रेलवे स्टेशन के करीब पहुंची ही थी कि बीच में लगे इंजन का ब्रेक जाम हो गया। ब्रेक जाम होने से मालगाड़ी रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर व रेलवे स्टेशन के बीच खड़ी हो गई।
मालगाड़ी ट्रैक पर खड़ी होने से इसौली-पारा मार्ग बाधित हो गया। करीब एक घंटे तक मालगाड़ी के ब्रेक को छुड़ाने में लग गया। इस दौरान लोग मजबूरन वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेकर गंतव्य की ओर रवाना हुए। ब्रेक सही कर मालगाड़ी को स्टेशन पर लाया गया। इसके बाद उसे दो हिस्सों में अलग-अलग कर लगभग 8.34 बजे गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन
स्टेशन मास्टर यदुनंदन ने बताया कि कोयला लदी मालगाड़ी के ब्रेक जाम हो गए। जिससे खड़ी हो गई थी। जिसे ठीक कराकर सुबह 8.34 पर गंतव्य की ओर रवाना किया गया। इस दौरान कोई भी ट्रेन प्रभावित नहीं हुई।