फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The final fight will be between Moni and Sunny

Amethi News: मोनी और सनी के बीच होगा फाइनल मुकाबला

Fri, 18 Apr 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 18 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
The final fight will be between Moni and Sunny
अमेठी सिटी। रामलीला मैदान में चल रही अमेठी प्रीमियर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। गुरुवार को खेले गए रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद मोनी इलेवन और सनी इलेवन ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। फाइनल मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन



पहला सेमीफाइनल शकील इलेवन और मोनी इलेवन के बीच खेला गया। शकील इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9.2 ओवर में 65 रन बनाए। जवाब में मोनी इलेवन ने 8 ओवर में 63 रन पर 8 विकेट गंवा दिए थे। तभी अंपायर के एक फैसले को लेकर विवाद हो गया। जिसके चलते शकील इलेवन ने मैदान छोड़ दिया।
विज्ञापन


इसके बाद कमेंट्री कमेटी ने मोनी इलेवन को विजेता घोषित किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में रामगढ़ इलेवन और सनी इलेवन आमने-सामने थे। रामगढ़ इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 48 रन बनाए। सनी इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया और फाइनल में पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




सनी इलेवन का प्रदर्शन बेहतर
सनी इलेवन का प्रदर्शन लगातार अच्छा रहा है। बुधवार रात खेले गए एक अन्य मुकाबले में सुरजीत इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 80 रन बनाए थे, जिसे सनी इलेवन ने मात्र 7.2 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया और सेमीफाइनल में जगह बनाई।





फाइनल की तैयारियां जोरों पर
फाइनल मुकाबले के आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजक कमल सिंह, हर्षवर्धन सिंह, सतेंद्र, मोहित सिंह, शशांक सिंह, शिवम सिंह, सोनू सिंह गौतम, सुधीर मिश्रा और अभिषेक मिश्रा समेत कई लोग मैदान और व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed