फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The farmers will get information about the scheme from the app

एप से किसानों को मिलेगी योजना की जानकारी

Sun, 01 Mar 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
The farmers will get information about the scheme from the app
अमेठी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना से शत-प्रतिशत किसानों को आच्छादित करने के लिए शासन ने मोबाइल एप लांच किया है। एप पर किसान योजना के तहत पंजीयन, आधार वेरिफिकेशन व नाम आदि की त्रुटि दूर कर सकेेंगे। इतना ही नहीं एप से किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी व अनुदान राशि की स्थिति का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

किसानों को खेती-किसानी में आर्थिक परेशानी से बचाने के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत सभी किसानों को आच्छादित करने की योजना बनाई गई है। कवायद सफल हो इसके लिए कृषि मंत्री ने मोबाइल एप लांच किया है।
विज्ञापन

एप को किसान अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सम्मान योजना में पंजीकरण, आधार वेरिफिकेशन, मिस मैच की समस्या घर बैठे दूर कर सकेंगे। इतना ही नहीं एप से किसान को पेमेंट की स्थिति की जानकारी सुगमता से मिल सकेगी तो कार्यालय की परिक्रमा से निजात भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एप से किसान विभाग की ओर से संचालित अन्य योजनाओं के साथ ही फसलों की निगरानी, दवाओं व उर्वरक के छिड़काव तथा मौसम की भी जानकारी पा सकेंगे। जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने किसानों से मोबाइल पर एप डाउनलोड कर किसान सम्मान योजना की ट्रैकिंग करते हुए अपनी त्रुटियों को दूर कर योजना का लाभ लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed