{"_id":"64bd7184ce1dda3fbb0888a7","slug":"the-facilities-of-every-school-will-be-verified-amethi-news-c-96-1-ame1002-2299-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: हर विद्यालय की सुविधाओं का होगा सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: हर विद्यालय की सुविधाओं का होगा सत्यापन
Sun, 23 Jul 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
अमेठी। विद्या भारती जन शिक्षा समिति की ओर से रविवार को पदाधिकारियों की बैठक ग्राम भारती प्रांतीय कार्यालय पर हुई। बैठक में जनशिक्षा विकास समिति का पुनर्गठन कर पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। परतोष स्थित ग्राम भारती प्रांतीय कार्यालय पर हुई रविवार को हुई बैठक में विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ समिति ने हर पहलुओं पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे समिति के पूर्व अध्यक्ष उमा शंकर पांडेय ने कहा कि सभी पदाधिकारी व सदस्य जिले के प्रत्येक विद्यालयों में जाकर उनके विकास के संबंध में भौतिक सत्यापन करेंगे।
प्रदेश निरीक्षक राज बहादुर दीक्षित ने कहा कि जन शिक्षा विकास समिति क्षेत्र के लोगों से भी मिलकर स्थानीय विद्यालयों के विकास पर बल दे। संभाग निरीक्षक अयोध्या प्रसाद मिश्र ने पूर्व बैठक में लिए गए निर्णयों को बताते हुए नए बिंदुओं को सबके सामने रखा। बैठक में जिले में जन शिक्षा समिति की ओर से संचालित 12 विद्यालयों की जमीन, भवन एवं शिक्षा पर चर्चा की गई। विद्यालय प्रधानाचार्य संतोष कुमार मिश्र के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने परिसर में पौधरोपण किया।
अध्यक्ष बने मानधारा सिंह
समिति के चुनाव अधिकारी के रूप में मौजूद प्रांतीय मंत्री अनुग्रह नारायण मिश्र ने पदाधिकारियों का चुनाव कराया। जिसमें अध्यक्ष मानधारा सिंह, उपाध्यक्ष गोविंद सिंह चौहान, मंत्री ओंकार नाथ शुक्ल, सह मंत्री डॉ धर्मेंद्र कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष राम कौशल व सदस्य सुरेश यज्ञ सैनी, उपमा सरोज, सुनीता पाण्डेय, गिरीश चन्द्र पांडेय आदि बने।