फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The Executive Engineer's office was cordoned off for water in the canal

Amethi News: नहर में पानी के लिए अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव

Sun, 13 Jul 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 13 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
The Executive Engineer's office was cordoned off for water in the canal
अ​अधिशासी अ​भियंता सिंचाई के कार्यालय पर प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। -संवाद  
सिंहपुर (अमेठी)। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के कार्यकर्ताओं ने नहर में कम पानी आने से नाराज होकर शनिवार को हैदरगढ़ के अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। नहर में पर्याप्त पानी छोड़े जाने के आश्वासन पर सभी शांत हुए।
विज्ञापन



शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष नंदकुमार पांडेय के नेतृत्व में क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के किसान नहर कोठी कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया। नहरों में पर्याप्त पानी छोड़े जाने की मांग की। किसानों ने बताया कि भवानीपुर व सिंहपुर राजबाहा में पर्याप्त मात्रा में पानी न आने से धान की रोपाई में बिलंब हो रहा है।
विज्ञापन



सभी नहरों में हेड से लेकर टेल तक पर्याप्त मात्रा में पानी छोड़ा जाए। कार्यालय में जिम्मेदार अधिकारी के मौजूद न होने पर किसान नेताओं की अधीक्षण अभियंता से मोबाइल फोन पर वार्ता हुई। उन्होंने नहर में पर्याप्त मात्रा में पानी छोड़े जाने का आश्वासन दिया तो किसान नेता शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



तहसील अध्यक्ष ने मांगों से संबंधित ज्ञापन कार्यालय सहायक को सौंपा। इस दौरान राघवेंद्र कुमार मिश्र, सुमित तिवारी, पवन, हरखू, राम चरन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed