{"_id":"6ae789eb36b819a5c6053cf9","slug":"the-examination-revealed-that-557-children-had-weak-eyesight-amethi-news-c-96-1-ame1008-179504-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जांच में 557 बच्चों की नजर कमजोर मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जांच में 557 बच्चों की नजर कमजोर मिली
Mon, 02 Nov 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के स्कूलों में पढ़ने वाले 557 बच्चों की कमजोर नजर अब उनकी पढ़ाई में बाधा नहीं बनेगी। स्वास्थ्य विभाग की स्क्रीनिंग में इन विद्यार्थियों में दृष्टिदोष की पहचान हुई है। विभाग जल्द ही उन्हें निशुल्क चश्मा उपलब्ध कराएगा। इससे बच्चों को ब्लैकबोर्ड पर लिखे अक्षर देखने, किताबें पढ़ने और लिखने में आसानी होगी।
राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता एवं दृष्टिदोष नियंत्रण कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग ने जिले के 13 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अंतर्गत आने वाले 1,101 स्कूलों में अभियान चलाया। इसमें आठ से 14 वर्ष आयु वर्ग के 89,006 विद्यार्थियों की आंखों की जांच की गई। स्क्रीनिंग में 557 बच्चों की नजर कमजोर मिली। इनमें अमेठी में 58, संग्रामपुर में 89, जगदीशपुर में 75, मुसाफिरखाना में 68, सिंहपुर में 55 और शुकुलबाजार में 50 बच्चे दृष्टिदोष से प्रभावित मिले।
इसके अलावा भेटुआ में 38, फुरसतगंज में 31, जामो में 28, शाहगढ़ में 25, भादर में 23 और तिलोई में 17 बच्चों की आंखों में परेशानी पाई गई। गौरीगंज में 5,984 बच्चों की जांच में किसी में दृष्टिदोष नहीं मिला। वहीं, मुसाफिरखाना क्षेत्र में सबसे अधिक 9,594 विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग की गई। एसीएमओ डॉ. पीके उपाध्याय ने बताया कि बच्चों को जल्द निशुल्क चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा।