फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The entire Jorai, Kotia, Fazil and Parvez Eleven teams won.

Amethi News: पूरे जोरई, कोटिया, फजील व परवेज इलेवन टीमें जीतीं

Tue, 10 Feb 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 10 Feb 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
The entire Jorai, Kotia, Fazil and Parvez Eleven teams won.
मुसाफिरखाना। पूरे गुलाम हैदर गांव में रविवार रात पीजीएच हैंड्रम नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में चार रोमांचक मुकाबले खेले गए। इन मुकाबलों में पूरे जोरई, कोटिया, फजील इलेवन और परवेज इलेवन की टीमों ने जीत दर्ज कर अगले चरण में प्रवेश किया।
विज्ञापन



पहला मुकाबला पूरे जोरई और बीपीएस के बीच खेला गया। बीपीएस की टीम ने निर्धारित छह ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 64 रन बनाए। पूरे जोरई की टीम ने चार विकेट खोकर पांच ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। दूसरा मैच कोटिया और मस्तान इलेवन के बीच खेला गया, जिसमें कोटिया की टीम ने पांच रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन




तीसरा मुकाबला अकबर इलेवन और फजील इलेवन के बीच हुआ, जिसमें फजील इलेवन ने अंतिम गेंद पर जीत हासिल कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। चौथा और अंतिम मुकाबला परवेज इलेवन और पूरे चांद के बीच खेला गया। पूरे चांद की टीम ने निर्धारित छह ओवर में 45 रन बनाए। परवेज इलेवन की टीम ने तीन ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर मुकाबला जीत लिया। इस मौके पर डॉ. इकबाल, जाहिद उल्ला, मो. आतिफ, मो. आरिफ, साबिर, एहसान उल्ला, इंतजार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed