{"_id":"65da3e9205cb43a3ed051a54","slug":"the-dispute-over-tearing-down-hoardings-reached-the-police-station-amethi-news-c-96-1-ame1003-114195-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कोतवाली पहुंचा होर्डिंग फाड़ने का विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कोतवाली पहुंचा होर्डिंग फाड़ने का विवाद
Sun, 25 Feb 2024 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 25 Feb 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बाद राहुल गांधी की होर्डिंग व बैनर फाड़ने का मामला कोतवाली पहुंच गया है। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शुभम सिंह ने होर्डिंग फाड़ने वाले आरोपियों को चिह्नित कर विधिक कार्रवाई करने की मांग की है।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा 19 फरवरी को जिले में पहुंची थी। जिसके लिए सड़क के दोनों ओर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के बैनर, होर्डिंग आदि लगाए गए थे। जिला मुख्यालय से यात्रा गुजरने के बाद होर्डिंग आदि फाड़ने का आरोप अराजकतत्वों पर है। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि यात्रा गुजरने के कुछ देर बाद ही असामाजिक तत्वों ने होर्डिंग फाड़कर जमीन पर फेंक दिया। कुछ बैनर व होर्डिंग पर कीचड़ में फेंक दिया गया। मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। प्रार्थना पत्र पर आशू तिवारी, राजेश कुमार, पीयूष कुमार, संदीप, रेहान आदि के हस्ताक्षर हैं। संवाद