फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The dead body was thrown after killing the innocent who went out to play

खेलने निकले मासूम की हत्या कर फेंका शव

Mon, 11 Apr 2022 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
The dead body was thrown after killing the innocent who went out to play
15 : सिंहपुर : पेंडारा गांव में मासूम की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। -संवाद - फोटो : AMETHI
सिंहपुर (अमेठी)। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के पूरे शिवरतनसिंह मजरे पेंडारा गांव में रविवार शाम खेलने निकले साढ़े चार साल के मासूम का शव देर रात भूसा रखने के स्थान पर पड़ा मिला। बच्चे के चेहरे व गले पर चोट के निशान थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के बाद पूरे मामले से अफसरों को अवगत कराया। रात में ही मौके पर पहुंचे एसपी व सीओ ने परिवारीजनों से पूछताछ की। सोमवार सुबह मृत किशोर की मां ने अपनी जेठानी पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। तहरीर मिलते ही पुलिस जेठानी व जेठ को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन

गांव निवासी अनिल कुमार यादव का साढ़े चार वर्षीय पुत्र प्रिंस रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पड़ोस के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। बहुत देर तक वापस नहीं आया तो परिजन उसे ढूंढने लगे। कहीं पता नहीं चलने पर पड़ोसी के साथ ही गांव के लोग भी प्रिंस को ढूंढने में जुट गए। इस बीच करीब सात बजे प्रिंस का शव एक भूसा रखने के स्थान पर पड़ा मिला।
विज्ञापन

परिवारीजनों के अनुसार जहां शव मिला पहले वहां वह लोग प्रिंस को ढूंढ़ चुके थे। लेकिन उस समय वहां उसका शव नहीं था। सूचना मिलते ही एसओ विवेक कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसओ की सूचना पर रात में ही एसपी दिनेश सिंह व सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने परिवारीजनों से जानकारी लेने के बाद एसओ को पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिरासत में चाची-चाचा
सोमवार सुबह उस समय मामले में नया मोड़ आ गया जब मृत प्रिंस की मां ने अपनी जेठानी अनीता पत्नी राजेंद्र कुमार पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी। तहरीर मिलते ही पुलिस ने चाची अनीता और उसके पति राजेंद्र को हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
पांच भाई थे मृत प्रिंस के पिता
प्रिंस के पिता अनिल पांच भाई सुनील कुमार, राजेंद्र कुमार, सूरज कुमार और सोनू कुमार थे। 2014 में सुनील की मौत हो गई थी। सुनील की मौत जब हुई तब उनके एक बेटा गोपाल और बेटी रागिनी थी। मौत के बाद उनकी पत्नी सुनीता ने ससुराल में ही रहने का निर्णय लिया। बाद में सुनीता के पिता देवता व उनके ससुर ने सुनीता को देवर अनिल के साथ विवाह करने के लिए राजी कर लिया। अनिल और सुनीता पहले के दोनों बच्चों के साथ राजी खुशी रहने लगे। शादी के करीब दो वर्ष बाद सुनीता और अनिल से प्रिंस का जन्म हुआ जो इस समय करीब साढ़े चार वर्ष का था।
पहेली बनी हत्या की वजह
प्रिंस की हत्या के बाद हर कोई उसकी वजह जानने को बेताब है। सोमवार को सगी चाची पर हत्या का आरोप लगने के बाद कयासों का बाजार पूरे गांव में गर्म हो गया। लोगों के अनुसार आरोपी अनीता के पुत्र नहीं है। सिर्फ एक पुत्री ही है। दबी जुबान लोग कह रहे हैं कहीं पुत्र पाने की चाहत में जादू टोना के चक्कर में तो अनीता ने मासूम प्रिंस की हत्या नहीं कर दी। या फिर जलन के चलते हत्या कर दी। हालांकि पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

परिवार में मचा कोहराम
प्रिंस की मौत से जहां माता सुनीता और पिता सुनील दहाड़े मारकर रो रहे हैं। वहीं 13 वर्षीय भाई गोपाल तो नौ वर्षीय बहन रागिनी का करुण क्रंदन सुन कोई भी रोने लगे। बाबा राम सेवक बार बार उसे अपनी गोद में लेकर समझा रहे थे बावजूद इसके रागिनी की एक ही रट लगा रखी थी कि अब हम जिंदा न रहब।
सभी पहलुओं पर हो रही जांच
एसपी दिनेश सिंह ने कहा कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। आरोपी चाची और चाचा से भी पूछताछ हो रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed