फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The dead body of a young man who had gone for a morning walk was found on the railway track.

Amethi News: मार्निंग वॉक करने निकले युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

Fri, 17 May 2024 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 17 May 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a young man who had gone for a morning walk was found on the railway track.
अमेठी। लखनऊ-वाराणसी रेल खंड स्थित संग्रामपुर के ठेंगहा गांव के पास राम घाट बम-बम आश्रम के पीछे रेलवे ट्रैक पर माॅर्निंग वाॅक करने निकले एक युवक का शव मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र संग्रामपुर के गांव करनाईपुर निवासी मनीष पाल (20) बृहस्पतिवार की सुबह करीब 6:00 बजे घर से टहलने के लिए निकला था। करीब आठ बजे संदिग्ध परिस्थितियों में ठेंगहा स्थित बम बम बाबा आश्रम के पीछे रेलवे ट्रैक पर क्षतविक्षत स्थिति में शव पड़ा मिला।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक श्रीराम ने बताया कि मृतक अविवाहित था। करनाई पुर निवासी मल्लू पाल के तीन बेटे सूबेदार पाल, अनीश पाल, मृतक मनीष पाल और बेटी कोमल है। बड़ा बेटा सूबेदार पाल लुधियाना में अनीश पाल दिल्ली में मृतक मनीष पाल भी गुजरात में नौकरी करते हैं। मार्च माह में वह घर आया।
विज्ञापन

घटना के बाद पिता मां चंद्रावती बहन समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़े भाई सूबेदार ने बताया कि वह अभी लुधियाना से आ रहे हैं। घटना पर उन्होंने संदिग्धता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed