फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The cool breeze along with the clouds brought relief from the heat

Amethi News: बादल संग ठंडी हवा ने दी गर्मी से राहत

Sun, 18 May 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 18 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
The cool breeze along with the clouds brought relief from the heat
अमेठी सिटी। अमेठी में लगातार तीन दिनों की चिलचिलाती धूप और उमस के बाद शनिवार को मौसम ने करवट ली। आसमान में छाए बादल और ठंडी हवाओं ने लोगों को राहत दी, लेकिन इस बदलाव ने वैवाहिक आयोजनों में लगे लोगों की चिंता बढ़ा दी। कई जगह तेज हवाओं के चलते पंडाल और टेंट उड़ गए, जिससे आयोजन में खलल पड़ गया।
विज्ञापन



इस समय जिले में शादी-विवाह हो रहे हैं। ऐसे में तेज हवाओं और बूंदाबांदी की आशंका ने आयोजकों को सतर्क कर दिया है। कई स्थानों पर तो विवाह से कुछ घंटे पहले तेज हवाओं ने पूरी साज-सज्जा बिगाड़ दी, जिससे मेहमानों और आयोजकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



जिले के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के मुताबिकशनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा की गति 5.0 किमी प्रति घंटा और दिशा दक्षिण-पूर्वी रही। अधिकतम आर्द्रता 88 प्रतिशत और न्यूनतम 46 प्रतिशत दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि मई के अंतिम सप्ताह में मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिससे कभी तेज गर्मी तो कभी बादल और हवा का असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






खेती-किसानी पर असर और सलाह
मई के अंतिम सप्ताह में मौसम बदलाव का खेती और पशुपालन पर भी असर पड़ सकता है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे दलहनी फसलों की तैयारी शुरू करें और तापमान के अनुसार बोआई की योजना बनाएं। सब्जियों की नर्सरी को तेज धूप और हवा से बचाने की व्यवस्था करें। पशुपालकों को हरे चारे का भंडारण और पशुओं को लू से बचाने के लिए ठंडी छायायुक्त व्यवस्था करने की हिदायत दी गई है। इस तरह मौसम का यह बदलाव जहां एक ओर आम लोगों को गर्मी से राहत दे रहा है, वहीं दूसरी ओर आयोजकों और किसानों के लिए नई चुनौती बनकर सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed