फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The construction of the 300-bed hospital is expected to be completed in March.

Amethi News: 300 बेड के अस्पताल का निर्माण मार्च में पूरा होने की उम्मीद

Wed, 28 Jan 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 28 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
The construction of the 300-bed hospital is expected to be completed in March.
तिलोई। मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत निर्माणाधीन तिलोई मेडिकल कॉलेज का कार्य एक बार फिर विलंबित हो गया है। स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह की चेतावनी के बावजूद निर्धारित समय में कार्य पूरा नहीं हुआ। अब 300 बेड वाले अस्पताल का निर्माण कार्य 31 मार्च तक पूरा होने की उम्मीद है। पहले यह समयसीमा 25 जनवरी तय की गई थी, लेकिन निर्माण इकाई पीडब्ल्यूडी अयोध्या ने अब 31 जनवरी तक कॉलेज भवन और 31 मार्च तक 300 बेड अस्पताल के निर्माण के लिए अतिरिक्त समय मांगा है।
विज्ञापन



हाल ही में स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया था। उन्होंने निर्माण की धीमी गति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की थी और संबंधित निर्माण इकाई को 25 जनवरी तक कार्य पूरा करने की डेडलाइन दी थी, ताकि कॉलेज भवन विभाग को सौंप दिया जाए और आम जनता को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भटकना न पड़े। इस देरी के कारण जीवनोपयोगी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं और सरकार की मंशा पर भी पानी फिरता दिख रहा है।
विज्ञापन



सात मंजिला एकेडमिक भवन सहित अन्य भवन तैयार
सात मंजिला एकेडमिक भवन के साथ-साथ बॉयज भवन, गर्ल्स भवन, टाइप दो, टाइप थ्री, टाइप फोर और टाइप फाइव भवनों का निर्माण पूर्ण हो गया है। इन तैयार भवनों में मेडिकल कॉलेज की पढ़ाई पहले से ही संचालित है और छात्र भी निवास कर रहे हैं। मुख्य अस्पताल भवन का निर्माण अभी भी शेष है, जिसके पूरा होने की प्रतीक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रेफरल अस्पताल में चल रहे यह विभाग
मेडिकल कॉलेज के रेफरल अस्पताल में ऑब्स एवं गायनी, जनरल मेडिसन, बाल रोग, आर्थोपेडिक, जनरल सर्जरी, नेत्र रोग, दंत रोग व ईएनटी विभाग संचालित है। इन विभागों में तैनात विशेषज्ञों की ओर से मरीजों को सेवाएं दी जा रही हैं।



लगभग 85 फीसदी निर्माण पूरा, फिनिशिंग बाकी
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. रीना शर्मा ने बताया कि कॉलेज का निर्माण करीब 85 फीसदी पूरा हो चुका है। अस्पताल का निर्माण पूरा होने का इंतजार है ताकि स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर संचालन सुनिश्चित कराया जा सके। ये काम 31 मार्च तक पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed