फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The heat increased due to the intense sunlight, people were suffering

Amethi News: तेज धूप से बढ़ी उमस, लोग बेहाल

Thu, 01 Oct 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 01 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
The heat increased due to the intense sunlight, people were suffering
अमेठी सिटी। बारिश थमने के बाद बुधवार को निकली धूप से उमस बढ़ गई। खेतों में पानी और अधिक नमी से कई जगह धान की फसल गिर गई है। दोपहर की धूप से स्कूल से लौटने वाले बच्चों, बाजार के दुकानदारों और खुले में काम करने वाले मजदूरों को परेशानी हुई।
विज्ञापन


किसान खेतों से पानी निकालने में जुटे हैं। रामकिशोर सिंह ने बताया कि बारिश और तेज हवा से कई खेतों में धान की फसल गिर गई है। महेंद्र यादव ने कहा कि सब्जियों के खेत में नमी अधिक होने से फसल की निगरानी बढ़ानी पड़ी है। सुरेश पाल ने बताया कि खेत सूखने में समय लगा तो आलू की बोआई देर से होगी। छात्र आदित्य मिश्र ने बताया कि स्कूल से लौटते समय गर्मी परेशान कर रही थी।
विज्ञापन


दुकानदार विनोद गुप्ता ने बताया कि दोपहर में ग्राहक कम पहुंचे। मजदूर राजेश कुमार ने बताया कि धूप में काम करने से थकान अधिक हो रही थी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 32.5 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 92 और न्यूनतम 61 प्रतिशत रही। हवा की गति 3.7 किलोमीटर प्रति घंटा रही। कुमारगंज में वर्षा शून्य मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से आंशिक बादल छाए रहने और बारिश नहीं होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed