{"_id":"69ab27259ff708939408f070","slug":"the-collapse-of-the-railway-crossing-boom-caused-traffic-jams-on-the-highway-amethi-news-c-96-1-ame1002-160281-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: रेलवे क्रॉसिंग का बूम टूटने से हाईवे पर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: रेलवे क्रॉसिंग का बूम टूटने से हाईवे पर जाम
Sat, 07 Mar 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर के पूरे शोहरत रेलवे क्रॉसिंग पर टूटा फाटक का बूम और मौजूद राहगीर। संवाद
जगदीशपुर। लखनऊ-सुल्तानपुर रेल मार्ग पर निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास पूरे शोहरत स्थित रेलवे क्रॉसिंग का बूम शुक्रवार सुबह अचानक टूट गया। उस समय अपलाइन पर मेमू ट्रेन और डाउन लाइन पर स्पेशल ट्रेन गुजरने वाली थी। बूम टूटते ही सड़क मार्ग पर आवाजाही रोकनी पड़ी। धूप में खड़े राहगीरों और वाहन चालकों को देर तक इंतजार करना पड़ा।
सुबह करीब 9:33 बजे अयोध्या दिशा वाले गेट का बूम बंद करते समय अचानक नीचे गिर गया। गेटमैन ने तुरंत क्रॉस हैंडल से बूम को ऊपर उठाया और स्टेशन मास्टर को सूचना दी। कुछ ही देर में स्लाइडिंग बूम लगाकर रेलवे फाटक बंद किया गया। सड़क यातायात रोकने के बाद ट्रेनों को सावधानी से आगे बढ़ाया गया।
घटना के बाद रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। रेलवे फाटक बार-बार बंद करना पड़ा। गाड़ियों की लंबी कतार दोनों ओर लग गई। कई लोग मोटरसाइकिल से उतरकर पैदल फाटक पार करते दिखे। बस और ट्रक चालक भी खड़े रहे। आरपीएफ जवान और रेलवे कर्मचारी फाटक के पास तैनात रहे। यातायात नियंत्रित करने का प्रयास चलता रहा। ट्रेनों के गुजरने के बाद कुछ समय के लिए सड़क मार्ग खोला गया, फिर अगली रेलगाड़ी के आगमन से पहले रास्ता बंद करना पड़ा। करीब दो घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
बाद में मरम्मत कार्य शुरू हुआ। तकनीकी टीम ने खराब बूम हटाकर नया उपकरण लगाने की प्रक्रिया शुरू की। रेलवे कर्मियों की सतर्कता से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फाटक के पास मौजूद लोगों ने बताया कि बूम गिरते समय कोई राहगीर पास नहीं था। स्टेशन अधीक्षक लखनलाल मीणा ने बताया कि मेमू और स्पेशल ट्रेन के क्रॉसिंग के समय गेट बंद करते वक्त बूम टूट गया। अस्थायी स्लाइडिंग बूम लगाकर ट्रेनों को सुरक्षा नियमों के तहत पार कराया गया। मरम्मत पूरी होने के बाद 11:55 बजे से फाटक पर आवागमन सामान्य हो गया।