फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The bullies fired on the Sarsham youth

दबंगों ने सरेशाम युवक पर झोंका फायर

Sun, 22 Nov 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
The bullies fired on the Sarsham youth
अमेठी। शहर के गंगागंज मोहल्ले में शनिवार देर शाम मामूली कहासुनी बड़ी घटना में तब्दील हो गई। असलहों से लैस जिला बदर अपराधी व उसके साथियों ने युवक पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद मोहल्ले वालों ने भाग रहे एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक जिला बदर समेत चार आरोपियों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर के गंगागंज वार्ड नंबर-12 निवासी मंसूर अहमद शनिवार देर शाम मोहल्ला स्थित पावर हाउस के सामने सड़क पर खड़े थे। इसी बीच एक स्कॉर्पियो पर सवार रायपुर फुलवारी निवासी सूरज सोनी, गंगागंज निवासी रोहित गोयल, शिवपूजन चौरसिया और मोहम्मद अफजल वहां पहुंचे और मंसूर पर सरिया, तमंचा व लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाने पर आसपास के लोग जब दौड़े तो उक्त लोग गाड़ी में बैठ कर भागने लगे। इसी बीच उनकी गाड़ी खंभे से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद भीड़ ने घटना के एक आरोपी शिवपूजन चौरसिया को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी और क्षतिग्रस्त वाहन को पकड़ कर थाने लाई।
पीड़ितों के अनुसार सूरज सोनी जिला बदर अपराधी है, बावजूद इसके वह शहर में बेखौफ घूमता रहता है। आरोप है कि उन लोगों ने अवैध तमंचे से फायर भी किया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या का प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर घायल को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएससी भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि पकड़े गए बदमाश के पास से एक पिस्टल व दो कारतूस बरामद हुआ है। कहा कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिला बदर के संबंध में कहा कि लोकेशन निकाली जा रही है और उसके विरुद्ध अन्य वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed