{"_id":"67929476c37fe15716064cb6","slug":"the-bride-is-liking-the-lehenga-of-pastel-shades-amethi-news-c-96-1-ame1008-133605-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दुल्हन को भा रहे पेस्टल शेड्स के लहंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दुल्हन को भा रहे पेस्टल शेड्स के लहंगे
Fri, 24 Jan 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सहालग के मौसम में पारंपरिक और आधुनिकता का मिला-जुला संगम दिख रहा है। दूल्हा-दुल्हन से लेकर सहबाला तक के लिए एक जैसी और थीम बेस्ड पोशाक की मांग है। मैरून और लाल रंग के बजाय अब पेस्टल शेड्स जैसे पिंक, पिच, सी ग्रीन, पेस्टल ब्लू और लाइट येलो लोगों की पहली पसंद हैं।
सहालग में जिला मुख्यालय से लेकर अन्य बाजारों में रौनक है। दुल्हन के लिए लहंगे की 2000 रुपये से 35,000 रुपये तक की रेंज है तो वहीं दूल्हे के लिए शेरवानी 1800 रुपये से 20,000 रुपये तक में है। शादी में सहबाला और परिवार के अन्य लोगों के लिए भी एक जैसी पगड़ी व पोशाक की मांग अधिक है। व्यापारी पवन कुमार, राजेश कुमार, आनंद कुमार बरनवाल ने बताया कि आधुनिकता के चलते अब लोगों की मांग अलग है। कार्यक्रम में थीम के अनुसार लोग कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। दुल्हन को भारी कढ़ाई वाले लहंगे तो दूल्हे भी उसी मैचिंग में सज संवर रहे हैं।
वैवाहिक कार्यक्रम में पारंपरिक मैरून और सुनहरे रंग के कपड़े की जगह दूल्हा-दुल्हन की मांग बदल गई है। अब पेस्टल शेड्स जैसे लाइट बेंज, पाउडर ब्लू और सी ग्रीन का ट्रेंड है। शेरवानी के साथ पगड़ी व दुपट्टा भी मैचिंग के साथ बिक रहा है। जोधपुरी शेरवानी, हाथ से कढ़ाई और जरी वर्क वाली शेरवानी के अलावा फ्लोरल और ब्लॉक प्रिंट्स का नया ट्रेंड आया है। पगड़ी में भी हल्का गुलाबी और बेबी ब्लू की मांग ज्यादा है।
विज्ञापन
सतीश कुमार शाह ने बताया कि जरीदार, राजस्थानी लहंगा, शेरवानी, इंडोवेस्टर्न, कोट-पैंट पंजाबी व जोधपुरी ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। दुल्हनों को भारी कढ़ाई वाले पेस्टल शेड्स के लहंगे भा रहे हैं। गुलाबी और पिच रंग के लहंगे पर सिल्वर जरी या गोटा पट्टी वर्क लुभा रहे हैं। दुल्हन के साथ चलने वाली सहेलियों के लिए भी लहंगों के कलर मैच कराए जा रहे हैं। लहंगे 1500 से 20,000 रुपये, शेरवानी पांच से 15000 रुपये, कोट-पैंट तीन से 15000 रुपये व ब्लेजर दो से आठ हजार रुपये में उपलब्ध हैं।
डिजाइनर साड़ियों की मांग
ऑर्गेन्गा, सिल्क कढ़ाई और बारीक हाथ के काम की साड़ियों की मांग अधिक है। कुछ महिलाएं ऑनलाइन फोटो दिखाकर फोटो से मिलती-जुलती साड़ी मांग रही हैं। फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ियां, क्रेप सिमर, चंदेरी सिल्क, चुनरी, जॉर्जेट, कांचीपुरम और बनारसी सिल्क की साड़ियां खासा लुभा रही हैं, जिसमें हल्के डिजाइन और मिनिमलिस्ट बॉर्डर की साड़ियां शामिल हैं।