{"_id":"69863ecfe9b0c287970dc079","slug":"the-body-of-a-young-woman-was-found-hanging-from-a-noose-in-the-room-amethi-news-c-96-1-ame1002-158252-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवती का शव
Sat, 07 Feb 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
तिलोई। मोहनगंज के रामनगर गांव में शुक्रवार को शिवानी (19) का शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतका के पिता रामेश्वर ने बताया कि शुक्रवार को वह मजदूरी करने गए थे, जबकि बेटी शिवानी घर में थी। काम से लौटने पर कमरे का दरवाजा बंद मिला। आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिला तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर शिवानी रस्सी के सहारे फंदे से लटकी मिली। उन्होंने बताया कि शिवानी घर में रहकर सिलाई का काम करती थी और उस समय घर में उनकी नेत्रहीन बहन भी मौजूद थी।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।