फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The body of a monk found in Goliadas hut

गोलीदास कुटी में क्षत-विक्षत मिला साधु का शव

Thu, 06 Feb 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
The body of a monk found in Goliadas hut
अमेठी। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के थौरी गांव स्थित गोलीदास कुटी परिसर में कच्ची कोठरी में सो रहे 65 वर्षीय साधु की बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची जगदीशपुर पुलिस ने साधु के परिवारीजनों को सूचना दी। परिवारीजनों की मौजूदगी में शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस व मौजूद लोग साधु के मौत का कारण जंगली जानवर का हमला मान रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के थौरी गांव स्थित गोलीदास की कुटी परिसर स्थित कच्ची कोठरी में सो रहे 65 वर्षीय साधु की बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना जगदीशपुर पुलिस तथा साधु के परिवारीजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने साधु के शव को क्षत-विक्षत पाया।
विज्ञापन

एसओ अंगद सिंह ने बताया कि सुल्तानपुर जनपद के बल्दीराय थाना क्षेत्र के मथाना गांव निवासी 65 वर्षीय बुधराम दास पांच वर्ष से इस कुटी में रहते थे। बुधराम के चेहरे पर मिले गहरे घाव के निशान किसी जंगली जानवर के हमले की तरह लग रहे थे। कहा कि बुधराम के परिवारीजनों के समक्ष शव का पंचनामा कराकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। बताया कि अब तक परिवारीजनों की ओर से न तो कोई आशंका जाहिर की गई है और न ही कोई तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed