फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The body of a labourer was found lying near the cowshed.

Amethi News: गोशाला के पास पड़ा मिला श्रमिक का शव

Tue, 23 Dec 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 23 Dec 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
The body of a labourer was found lying near the cowshed.
अमेठी सिटी। मुंशीगंज के पूरे विद्या शाहगढ़ निवासी दीपू (35) का शव मंगलवार सुबह गौरीगंज स्थित हरदो गोशाला के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में पुलिस अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई मौत की आशंका जताई जा रही है। गौरीगंज के राजा का पूरा मजरे हरदो गांव निवासी नन्हेलाल ने बताया कि दीपू उनका दामाद था। वह आठ-नौ साल से ससुराल में रह रहा था और मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। सोमवार को वह साइकिल से काम पर निकला था।
विज्ञापन

देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। मंगलवार सुबह पड़ोसी गांव के रघुनाथ ने आकर सूचना दी कि हरदो गोशाला के सामने सड़क किनारे दीपू का शव पड़ा है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिजन दीपू की पहचान करते ही बदहवास हो गए। थानाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि शव के पास ही दीपू की साइकिल भी पड़ी मिली।
इस मामले में अभी तक परिजनों की ओर से कोई भी तहरीर नहीं दी गई है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed