{"_id":"6828dabd5e3882e4d40402a4","slug":"the-body-of-a-computer-operator-was-found-hanging-from-a-noose-in-the-contractors-office-amethi-news-c-96-1-ame1002-140660-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ठेकेदार के दफ्तर में फंदे से लटका मिला कंप्यूटर ऑपरेटर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ठेकेदार के दफ्तर में फंदे से लटका मिला कंप्यूटर ऑपरेटर का शव
Sun, 18 May 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 18 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज के लाल शाहपुर संभावा गांव निवासी अभिनव तिवारी उर्फ राहुल (21) का शव शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गौरीगंज के टिकरिया गांव स्थित एक मकान में फंदे से लटका मिला। वह एसीसी सीमेंट प्लांट में श्रमिक की आपूर्ति करने वाले ठेकेदार ललन सिंह के यहां कंप्यूटर ऑपरेटर था।
मृतक के चाचा त्रिवेणी प्रसाद तिवारी के मुताबिक सुबह अभिनव रोज की तरह घर से ड्यूटी के लिए निकला था। दो घंटे बाद सूचना मिली कि उसका शव ठेकेदार के किराए के मकान में संचालित कार्यालय में फंदे से लटका हुआ मिला है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन संग मौके पर पहुंचे। कार्यालय में काम करने वाले अन्नी बैजल गांव निवासी सफाईकर्मी सीताराम ने बताया कि जब वह सुबह कार्यालय पहुंचा तो अभिनव फंदे से लटका मिला।
मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य एकत्र किए। इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है और न ही किसी पर आरोप लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा होगा। कहा कि यदि जांच में कोई संदिग्ध तथ्य सामने आता है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।