फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The Bhargav Academy team emerged victorious.

Amethi News: भार्गव अकादमी की टीम ने मारी बाजी

Sat, 24 Oct 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 24 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
The Bhargav Academy team emerged victorious.
 राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रदर्शन करते ​खिलाड़ी। स्रोत : आयोजक
मुसाफिरखाना। प्रतीक तिवारी के बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन की बदौलत भार्गव क्रिकेट अकादमी ने एसपी स्पोर्ट क्रिकेट क्लब को 123 रनों से हरा दिया। स्थानीय राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में प्रतीक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 65 रन बनाए। इसके बाद गेंदबाजी में 28 रन देकर पांच विकेट झटके। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भार्गव क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 50 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाए। टीम की ओर से प्रतीक तिवारी ने 54 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में पांच चौके और छक्के शामिल रहे। नैंसी अग्रहरि ने 45 गेंदों पर 53 रन बनाए, जबकि आशुतोष द्विवेदी ने 32 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन


एसपी स्पोर्ट क्रिकेट क्लब की ओर से समर, सुधांशु, कृष्णा और शिखर ने दो-दो विकेट हासिल किए। 238 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसपी स्पोर्ट क्रिकेट क्लब की टीम भार्गव अकादमी के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। पूरी टीम 32 ओवरों में 113 रन बनाकर आउट हो गई। देव कसौधन ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज बड़ी पारियां खेलने में नाकाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भार्गव क्रिकेट अकादमी की ओर से प्रतीक तिवारी ने 10 ओवर में 28 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। आशुतोष द्विवेदी ने दो विकेट लिए, जबकि कृष, आविद और मंजीत ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भार्गव अकादमी ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed