फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The Basayakpur-Mayas Link Road will be repaired.

Amethi News: दुरुस्त कराया जाएगा बसायकपुर-मयास संपर्क मार्ग

Sat, 23 May 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 23 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
The Basayakpur-Mayas Link Road will be repaired.
अमेठी सिटी। जामों के बसायकपुर-मयास संपर्क मार्ग की जर्जर हालत से जूझ रहे लोगों को अब जल्द राहत मिलने वाली है। शासन ने दो किलोमीटर लंबे इस मार्ग की मरम्मत के लिए 36.10 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। धनराशि जारी होते ही लोक निर्माण विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि निर्धारित समय में मरम्मत पूरी कर ली जाएगी। सड़क बनने से 30 हजार लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा।
विज्ञापन



करीब 18 वर्ष पहले बनी यह सड़क मौजूदा समय में बदहाल हो गई है। टिकरा माइनर से मयास तक का हिस्सा काफी समय से उखड़ा पड़ा है। जगह-जगह गड्ढों के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश में कीचड़ और जलभराव से हालात और खराब हो जाते हैं।
विज्ञापन



यह मार्ग टिकरा, रैपुरा और मयास गांवों को जोड़ता है। प्रतिदिन करीब 30 हजार लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। सड़क की खराब हालत के कारण स्थानीय निवासियों को कई प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। रैपुरा निवासी रामऔतार सिंह ने बताया कि खराब सड़क के कारण बाइक चलाना भी मुश्किल हो गया है। मयास की आशा देवी ने बताया कि मरीजों को अस्पताल ले जाने में दिक्कत होती है। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरना पड़ता है, जिससे उनकी परेशानी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि बसायकपुर-मयास संपर्क मार्ग की 36.10 लाख रुपये से मरम्मत कराई जाएगी। गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। मानक के अनुसार निर्माण कार्य कराया जाएगा।


मानक के अनुसार होगा कार्य
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि बसायकपुर-मयास संपर्क मार्ग की 36.10 लाख रुपये से मरम्मत कराई जाएगी। गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। मानक के अनुसार निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed