फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The attacker has not been identified, doctors are preparing to protest

Amethi News: हमलावर की नहीं हुई पहचान, डॉक्टर कर रहे प्रदर्शन की तैयारी

Thu, 01 Aug 2024 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 01 Aug 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
The attacker has not been identified, doctors are preparing to protest
संवाद न्यूज एजेंसीअमेठी सिटी। जिला अस्पताल के चिकित्सक पर हुए हमले के मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से हमलावर की पहचान की कोशिश में लगी है। वहीं, चिकित्सक विरोध प्रदर्शन की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन


मलिक मोहम्मद जायसी संयुक्त जिला चिकित्सालय में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. लईकउज्जमा मंगलवार को अपने ड्राइवर के साथ ड्यूटी कर सुल्तानपुर बैठक में शामिल होने जा रहे थे। गौरीगंज क्षेत्र से गुजरने वाले टिकरिया बाईपास पर पशु अस्पताल के सामने पहले से मौजूद एक दबंग ने लाठी से उनकी कार पर हमला बोल दिया था। चिकित्सक की सूचना पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के साथ ही लोगों से जानकारी जुटा रही है। एसएचओ श्यामनारायण पांडेय ने बताया कि कई तथ्य प्रकाश में आए हैं। जल्द ही हमलावर को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। उधर, सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने एसपी को फोन कर जल्द मामले का खुलासा करने की मांग की। इस घटना को लेकर जिला अस्पताल के चिकित्सकों में रोष है। चिकित्सक विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed