{"_id":"680fcc169a5b5299000a0a04","slug":"the-attack-was-for-revenge-one-accused-arrested-amethi-news-c-96-1-ame1002-139301-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बदला लेने के लिए किया था हमला, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बदला लेने के लिए किया था हमला, एक आरोपी गिरफ्तार
Tue, 29 Apr 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज क्षेत्र के दयालापुर गांव में शनिवार रात हुए हमले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी प्रिंस यादव को गिरफ्तार कर लिया। हमले में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। इस मामले में शामिल एक नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
गौरीगंज क्षेत्र के दयालापुर गांव में अमेठी क्षेत्र के लोहरता माली का पुरवा गांव के रहने वाले रोशन यादव (20) और अहीरावल गांव निवासी शुभम यादव पर शनिवार रात जेनरेटर में डीजल भरने के दौरान कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल किया था। हमले में घायल शुभम की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। सोमवार को पुलिस ने टिकरिया तिराहे से हमले में शामिल संग्रामपुर के डेहरा गांव निवासी प्रिंस यादव को गिरफ्तार किया। उसके पास पुलिस ने हमले में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया।
पूछताछ में आरोपी प्रिंस यादव ने खुलासा किया कि कुछ दिन पहले शुभम यादव ने उसे पीटा था, जिसके बाद उसने बदला लेने के लिए अपने साथियों के साथ हमला किया। घटना में रोशन यादव और शुभम यादव दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे, लेकिन शुभम की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। इंस्पेक्टर गौरीगंज, श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।