{"_id":"615deb408ebc3e05d25c01df","slug":"the-agitated-engineers-boycotted-one-hour-s-work-amethi-news-lko598950354","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलित अभियंताओं ने किया एक घंटे का कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलित अभियंताओं ने किया एक घंटे का कार्य बहिष्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। पावर कारपोरेशन प्रबंधन के उत्पीड़न से नाराज बिजली विभाग के अभियंताओं ने इंजीनियर संघ के बैनर तले काली पट्टी बांधकर एक घंटे का कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया। लंबित मांगों को लेकर बरती जा रही उदासीनता से खिन्न आंदोलित बिजली अभियंताओं ने चेताया कि यदि उनकी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो वह आर-पार की लड़ाई को बाध्य होंगे।
कार्य बहिष्कार के दौरान इंजीनियरों ने ऊर्जा निगमों व उनके बीच समस्याओं का समाधान कराने के लिए ऊर्जा मंत्री से हस्तक्षेप कर लंबित मांगेें पूरी करने की मांग की।
अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर एक घंटे का कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन करने में जुटे इंजीनियरों ने ऊर्जा निगमों पर उत्पीड़नात्मक कार्यवाही करने तथा अभियंताओं को पदोन्नति से वंचित करने के लिए पदोन्नति नियमों में रातों-रात बदलाव करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
नाराज अभियंताओं ने ऊर्जा मंत्री से इस मामले में हस्तपेक्ष करते हुए सभी ऊर्जा निगमों का एकीकरण कर यूपीएसईबी लिमिटेड का पुनर्गठन करने, पदोन्नति के नियमों में किये गये प्रतिगामी परिवर्तन वापस लेने, सभी संसूचित अस्पतालों में कैशलेस मेडिकल की सुविधा देने समेत साथियों पर दर्ज पुराने केस वापस करने की मांग की है।