{"_id":"682b808b7ed6bdafb108fe26","slug":"the-accused-lover-is-away-from-the-reach-of-the-police-amethi-news-c-96-1-ame1002-140780-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पुलिस की पकड़ से दूर है आरोपी प्रेमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पुलिस की पकड़ से दूर है आरोपी प्रेमी
Tue, 20 May 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 20 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। शादी से इन्कार पर आत्महत्या करने वाली युवती के मामले में केस दर्ज होने के 24 घंटे बाद भी आरोपी प्रेमी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। संग्रामपुर क्षेत्र की रहने वाली युवती ने शनिवार को लोहरता गांव के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी थी। रविवार देर शाम उसका अंतिम संस्कार सुल्तानपुर में कर दिया गया।
मृतका के पिता ने अमेठी कोतवाली में दी गई तहरीर में लोहरता गांव निवासी संदीप मिश्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके अनुसार संदीप ने पहले बेटी को प्रेमजाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसने चोरी-छिपे फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
शनिवार को संदीप के शादी से मना करने पर बेटी आहत हुई और रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगाई गई है और जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा। मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है।