{"_id":"65bfe80b4f75775b970472ea","slug":"the-19th-police-station-of-the-district-goriyabad-will-open-on-the-highway-side-in-dakhinwara-amethi-news-c-96-1-ame1002-113046-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दखिनवारा में हाईवे किनारे खुलेगा जिले का 19वां थाना गोरियाबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दखिनवारा में हाईवे किनारे खुलेगा जिले का 19वां थाना गोरियाबाद
Mon, 05 Feb 2024 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 05 Feb 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जल्द ही जिले में 19 पुलिस थाने हो जाएंगे। पुलिस विभाग के प्रस्ताव पर जामो के गोरियाबाद में थाने की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। राजस्व विभाग ने हाईवे किनारे दखिनवारा में 0.0506 हेक्टयर भूमि भी थाने के नाम आवंटित कर दी है। अब पुलिस विभाग थाना निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शासन से धन की डिमांड करने में जुटा है।
जिले में अपराध व्यवस्था के बेहतर बनाने के लिए नवीन थाना प्रस्ताव को मंजूरी मिल रही है। पहले इन्हौंना, फिर भाले सुल्तानपुर शहीद स्मारक चौकी को थाना का दर्जा मिलने के बाद अब जामो थाना क्षेत्र के गोरियाबाद पुलिस चौकी को थाने का दर्जा मिल जाएगा। पूर्वांचल विकास बोर्ड सदस्य विजय विक्रम सिंह ने बीते वर्ष सात मार्च को मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर थाना क्षेत्र की गोरियाबाद चौकी को पुलिस थाना बनाए जाने की मांग की थी। इस पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर विशेष सचिव नियोजन विभाग उत्तर प्रदेश आशुतोष निरंजन ने बीते वर्ष 29 मार्च को प्रमुख सचिव गृह विभाग संजय प्रसाद को पत्र भेजकर आवश्यक परीक्षण कराने के लिए कहा था। इसके बाद गोरियाबाद थाने के निर्माण को स्वीकृति दी गई थी। इसके बाद एसपी डॉ. इलामारन जी ने बीते वर्ष 28 अप्रैल, 12 जुलाई और 24 अगस्त को जिलाधिकारी को पत्र भेजकर नए थाने के निर्माण के लिए निशुल्क भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। इस पर राजस्व विभाग ने हाईवे स्थित दखिनावारा में थाना निर्माण के लिए भूमि आवंटित कर दी। अब पुलिस विभाग थाना भवन निर्माण के लिए अनुमानित आगणन तैयार कर शासन से धन की डिमांड करने के साथ चौकी भवन में थाना चलाने की कोशिश में जुट गया है।
नया थाना बनने से मजबूत होगी सुरक्षा
पूर्वांचल विकास बोर्ड सदस्य विजय विक्रम सिंह ने नए थाने के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध होने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि इस थाने के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा। एसपी डॉ. इलामारन जी ने कहा कि भूमि उपलब्ध होने की सूचना शासन को भेजी जा रही है। शासन से बजट स्वीकृत होने के बाद गोरियाबाद थाने का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस थाने में जामो व जगदीशपुर थाने के लगभग 40 राजस्व गांव शामिल किए जाएंगे।

राजकीय प्राथमिक पाठशाला लोहारली के बच्चे एलईडी के माध्यम से पढाई करते हुए।संवाद
विज्ञापन